Dark Mode
  • day 00 month 0000
10 जुलाई 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें

10 जुलाई 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें

  • गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग स्थित धर्मनगरी पूंछरी का लौठा में सपत्नीक प्रभु श्री गिरिराज महाराज के विधिपूर्वक दर्शन-पूजन और अभिषेक किए। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की।
  • उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बांसवाड़ा दौरे के दौरान लोगों से मुलाकात की, वहीं भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष पुंजीलाल गायरी भी मौजूद रहे।
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रतनगढ़ के पास हुए वायुसेना के जगुआर प्रशिक्षण विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि- इस एयर क्रैश में दो पायलटों की शहादत से पूरा देश दुख में है। शेखावत ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
  • बारां जिले में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न मंदिरों में संतों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और जिले की समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
  • गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगर मंडल सिरोही द्वारा गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद लुम्बाराम चौधरी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने विभिन्न मंदिरों में संतों का आशीर्वाद लेकर जनकल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की।
  • खैरथल-तिजारा के एक महाविद्यालय में NOC नहीं होने के कारण BSC और बीकॉम छात्राओं का परीक्षा परिणाम रोक दिया गया, जिससे नाराज छात्राओं ने आक्रोश रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
  • बारां जिले के सीसवाली थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा विरोधी कार्रवाई के तहत पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27,520 सट्टा राशि जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ थाना सीसवाली में मामला दर्ज कर जांच भी जारी है।
  • कोटा में दिनदहाड़े व्यापारी से चाकू की नोक पर हुई सोने की डकैती का पुलिस ने 90 घंटे में खुलासा कर मुख्य सरगना समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनसे 250 ग्राम सोना और 20.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। मामले में एक नाबालिग सहित कुल 10 आरोपियों से पूछताछ और जांच जारी है।
  • बारां में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांगरोल थाना पुलिस ने एक आरोपी को देशी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी से अवैध हथियार तस्करी से जुड़े गिरोह की जानकारी हेतु गहन पूछताछ जारी है।
  • कोटा में ट्रांसफॉर्मर चोरी हो जाने पर अब उपभोक्ताओं, विशेषकर किसानों को FIR की प्रतीक्षा किए बिना तुरंत नया ट्रांसफॉर्मर मिलेगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर की पहल पर विद्युत वितरण निगमों ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं, जिससे कृषि कार्यों में बाधा नहीं आएगी।
  • कोटा में रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से "प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ" अभियान की शुरुआत की, जिसमें कपड़े के थैले बांटकर प्लास्टिक उपयोग के दुष्प्रभावों पर जागरूकता फैलाई गई। इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया गया है।

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?