
पढ़िए आज 11 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 11, 2025
- मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'सिंदूर ब्रिज' का उद्घाटन किया, जो पुराने और जर्जर कर्नाक ब्रिज की जगह बना है। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश गवर्नर कर्नाक ने भारतीयों पर अत्याचार किए थे, इसलिए ब्रिज का नाम बदलकर ‘सिंदूर’ रखा गया, जो ऑपरेशन सिंदूर की याद दिलाता है। फडणवीस ने BMC को रिकॉर्ड समय में पुल निर्माण के लिए धन्यवाद दिया।
- भाजपा प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुदीर्घ विदेश यात्रा में भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक स्वीकार्यता हासिल की। ब्रिक्स सम्मेलन में भारत के पक्ष को सर्वसम्मति से समर्थन मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगा।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हुई प्रातःकालीन बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की सभी तैयारियां समयबद्ध और प्रभावशाली हों। उन्होंने रुद्रपुर में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए।
- पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मतदाता सूची संशोधन को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला होगा, वह देखा जाएगा, लेकिन आयोग आधार और राशन कार्ड को नामंजूर क्यों कर रहा है, इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दे रहा। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी के पार्टी सेल की तरह काम कर रहा है।
- रांची में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और अन्य प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट और पश्चिम बंगाल की मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य को भी सम्मान मिला। चंद्रिमा ने बैठक में ममता बनर्जी का प्रतिनिधित्व किया।
- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारत सरकार ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के लिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास केवड़िया में दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित किया है। यह आयोजन नई शिक्षा नीति 2020 के पांच वर्ष पूरे होने पर उसकी प्रगति की समीक्षा और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन के लिए हो रहा है।
- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में कमला नेहरू सांदीपनि कन्या विद्यालय का लोकार्पण किया। इस दौरान छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित की गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण ही प्रदेश की प्रगति का आधार है।
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने थुनाग के रीला गांव पहुंचकर आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि जिनके आशियाने मलबे में बदल गए, उनके दर्द से मेरा मन भी भारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर हाल में साथ खड़ी है और सभी मिलकर फिर से जीवन को पटरी पर लाएंगे।
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने Indian Knowledge System (IKS) पर पहले वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन में कहा कि भारत का वैश्विक उदय उसकी सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना मूल्यों और परंपराओं के विकास टिकाऊ नहीं होता। देश की असली ताकत उसकी मौलिक सोच और सॉफ्ट पावर में है, जो विश्व में स्थायी प्रभाव छोड़ती है।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि कपास किसानों की समृद्धि को लेकर कल एक कोयंबटूर में राष्ट्रीय बैठक होगी, जिसमें कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी पक्ष भाग लेंगे। उन्होंने किसानों से सुझाव साझा करने की अपील की है, ताकि यह चर्चा और उपयोगी बन सके।
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बेंगलुरु में VTU-VRIF टेलीकॉम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। यह केंद्र 5G/6G, AI/ML, AR/VR, क्वांटम टेक्नोलॉजी और हेल्थकेयर में इनोवेशन का नया हब बनेगा। उन्होंने कहा कि युवा प्रतिभाओं का जोश भारत के टेक्नोलॉजी से जुड़े भविष्य को नई दिशा देगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें:The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1698)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (280)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (713)
- खेल (345)
- धर्म - कर्म (528)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (411)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (188)
- दिल्ली (214)
- महाराष्ट्र (134)
- बिहार (111)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (87)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (315)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (29)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%