
भाग्य बदलने के संकेत,ये दिखने पर बदल जाएगी किस्मत
-
Ashish
- December 28, 2024
हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर व्यक्ति को सौभाग्य से दुर्भाग्य में बदलने या सौभाग्य से दुर्भाग्य में जाने के संकेत मिलते हैं, लेकिन यह व्यक्ति पर निर्भर करता है कि वह उन संकेतों को समझ पाता है और उसका लाभ उठा पाता है या नहीं। सुख, सौभाग्य और सफलता तीन ऐसे शब्द हैं जिन्हें हर कोई पाना चाहता है। सौभाग्य एक ऐसी चीज है जो हर किसी के पास नहीं होती, इसलिए हर कोई सौभाग्य का इंतजार करता है। अगर आप भी अपने सौभाग्य का इंतजार कर रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि सौभाग्य के क्या संकेत होते हैं।
पूजा-पाठ में लगा है मन
अगर आपका मन पूजा-पाठ में लगा है और आप नियमित रूप से भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। अगर पूजा-पाठ करते समय भगवान को चढ़ाए गए फूल आपके पास गिर जाएं तो समझ लें कि आपका सौभाग्य आने वाला है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसे बहुत शुभ माना जाता है।
हथेली में खुजली
अगर आपकी हथेली में खुजली हो रही है तो इसे धन आगमन का संकेत माना जाता है। हालांकि इसका शुभ प्रभाव पुरुषों और महिलाओं पर अलग-अलग होता है। जिसके अनुसार अगर किसी महिला की बाईं हथेली में खुजली हो रही है तो इसे शुभ माना जाता है जबकि अगर किसी पुरुष की दाईं हथेली में खुजली हो रही है तो इसे शुभ माना जाता है।
झाडू लगाने वाला दिखाई देना
घर के अंदर ही नहीं बल्कि घर आते-जाते समय भी शुभ संकेत देखे जा सकते हैं। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से निकल रहा हो और उसी समय रास्ते में कोई व्यक्ति या सफाईकर्मी झाड़ू लगाता दिखाई दे तो यह काम में सफलता और लाभ का संकेत है।
हाथी देखना
हिंदू मान्यताओं के अनुसार हाथी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम से बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में हाथी दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। मंदिर परिसर में हाथी देखना भी बहुत शुभ होता है। यह बताता है कि आपकी सोई हुई किस्मत खुलने वाली है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (295)
- दुनिया (308)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (366)
- व्यवसाय (123)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (133)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (136)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (61)
- शिक्षा (83)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (196)
- वीडियो (616)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..