Dark Mode
  • Thursday 14 August 2025 18:25:21
Chandra Grahan 2025 :  होली पर चंद्रग्रहण का साया, परिवार में खुशहाली के लिए ये बरतें सावधानियां

Chandra Grahan 2025 : होली पर चंद्रग्रहण का साया, परिवार में खुशहाली के लिए ये बरतें सावधानियां

Chandra Grahan 2025 :  हिंदू धर्म में हर त्यौहार का एक विशेष महत्त्व होता है, जो कई कहानियों, कथा आदि से संबंधित होती है। रंगों का त्यौहार इस साल 14 मार्च को मनाया जाएगा। माना जाता है कि होली के शुभ अवसर पर आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करते है, साथ ही इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि होली के दिन चंद्र ग्रहण कितने बजे लग रहा है, रंग खेलना शुभ होगा की नहीं और क्या सावधानी बरतें-

 

 

Chandra Grahan 2025 :  होली पर चंद्रग्रहण का साया, परिवार में खुशहाली के लिए ये बरतें सावधानियां

देशभर में 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, इसी के साथ ही इस दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। मान्यता है कि- सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव पृथ्वी पर बढ़ जाता है, जिसके कारण ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। बता दें कि शुक्रवार को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, यह खास दिन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि खगोलीय दृष्टि से भी यह घटना उत्सुकता का विषय है।

 

ये भी जानें- भारतीयों के लिए क्यों इतना खास है होली का त्यौहार, यूपी में दिखाई देते हैं होली के अनदेखे रंग


होली पर लगेगा चंद्र ग्रहण
होली के दिन यानी 14 मार्च के दिन चंद्र ग्रहण का संयोग अत्यंत दुर्लभ माना जाता है और इससे जुड़ी कई धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताएं भी हैं। इस खगोलीय घटना को देखने और समझने का यह अनोखा अवसर है, लेकिन साथ ही हमें अपने स्वास्थ्य और पारंपरिक मान्यताओं का भी ध्यान रखना चाहिए।

 

 

Chandra Grahan 2025 :  होली पर चंद्रग्रहण का साया, परिवार में खुशहाली के लिए ये बरतें सावधानियां


क्या है चंद्र ग्रहण
बता दें कि चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और अपनी छाया चंद्रमा पर डालती है। वहीं होली में होने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिससे चंद्रमा पर लालिमा दिखेगी। यह ज्योतिष और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं धार्मिक मान्यता के अनुसार- ग्रहण का समय अशुभ माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र में ग्रहणों और नक्षत्रों का विशेष महत्व है और धार्मिक दृष्टिकोण से भी इसे महत्वपूर्ण माना गया है। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। यह दृश्य भारत के कई हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।


ग्रहण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां

 

 

Chandra Grahan 2025 :  होली पर चंद्रग्रहण का साया, परिवार में खुशहाली के लिए ये बरतें सावधानियां


गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानियां :- गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर के अंदर रहने और किसी भी प्रकार के शारीरिक श्रम से बचने की सलाह दी जाती है। यह मान्यता है कि ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें गर्भस्थ शिशु पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।


भोजन और पानी का सेवन :- ग्रहण के दौरान भोजन और पानी का सेवन करने से बचें। साथ ही मान्यता है कि ग्रहण के समय भोजन में बैक्टीरिया की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, यह पूरी तरह से वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है।


स्नान करें :- बता दें कि ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना और घर की सफाई करना शुभ माना जाता है, यह धार्मिक और मानसिक शुद्धिकरण का प्रतीक है।


आंखों की सुरक्षा :- ग्रहण को नंगी आंखों से देखने से बचने की सलाह दी जाती है। हालांकि चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण की तरह हानिकारक नहीं होता, फिर भी आंखों की सुरक्षा के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप का उपयोग करें।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?