Dark Mode
  • day 00 month 0000
12 तारीख में जन्मे लोगों के जानें किस्मत और जानें जीवन में क्या है खास इनके

12 तारीख में जन्मे लोगों के जानें किस्मत और जानें जीवन में क्या है खास इनके

अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार हर एक तारीख का अपना अलग महत्व होता है। अंकशास्त्र के अनुसार अंकों का सम्बन्ध ग्रहों से होता है। व्यक्ति के जीवन में इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। अंक ज्योतिष में जातक की जन्म तिथि के अनुसार उसके मूलांक का निर्धारण किया जाता है। आज हर महीने के 12 तारीख को जन्मे लोगों के स्वभाव, वैवाहिक जीवन, पैसा और सफलता के बारे में बात करेंगे।

 

12 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक


12 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है, क्योंकि अंक 1 और 2 को जोड़कर (1+2=3) मूलांक निकाला जाता है. इस मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति (गुरु) है, जो ज्ञान, नेतृत्व और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है. इसलिए ये ज्ञान और शिक्षा में तेज होते हैं। मूलांक 3 के लोग बहुत समझदार और ज्ञानी होते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल करते हैं। इनकी धन कमाने की रणनीति शानदार होती है।

 

12 तारीख में जन्मे लोगों का स्वभाव

 

  • 12 तारीख को जन्मे लोग स्वाभाविक रूप से क्रिएटिव होते हैं और इनकी कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है।
  • 12 तारीख को जन्मे लोग आत्मविश्वासी होते हैं और इनका व्यक्तित्व दूसरों को आकर्षित करता है।
  • 12 तारीख को जन्मे लोग मिलनसार होते हैं और विभिन्न परिस्थितियों में आसानी से ढल जाते हैं।
  • 12 तारीख को जन्मे लोग भावनात्मक रूप से दूसरों की मनोदशा को समझते हैं और सौम्य होते हैं।
  • 12 तारीख को जन्मे लोग अच्छे नेता होते हैं और दूसरों को रोशन करने की क्षमता रखते हैं।
  • 12 तारीख को जन्मे लोग स्वतंत्र प्रकृति के होते हैं और किसी के आगे झुकना पसंद नहीं करते।
  • 12 तारीख को जन्मे लोग जीवन में उच्च लक्ष्य रखते हैं और महत्वकांक्षी होते हैं।
  • 12 तारीख को जन्मे लोग स्वभाव से अच्छे होते हैं और मिलनसार व्यवहार रखते हैं, जिससे सामाजिक स्थिति अच्छी रहती है।

 

12 तारीख जन्मे लोगों के शुभ दिन और रंग


12 तारीख जन्मे लोगों के लिए मूलांक 3, 6, 9 वाली तारीख शुभ है। गुरुवार का दिन इनके लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार व मंगलवार भी इनके लिए अच्छे दिन है। इनके लिए बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी रंग अनुकूल है।


पैसे और सफलता में भाग्यशाली होते हैं 12 तारीख जन्मे लोग

 

मान्यता है कि 12 तारीख को जन्मे लोगों की पॉजिटिव थिकिंग ही उन्हें कामयाबी की राह दिखाती है। यह जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता आसानी से हासिल कर लेते हैं। पैसा इनके पास खींचा चला आता है। अपने परिजनों का नाम रौशन करते हैं। पैसे का महत्व बहुत समझते हैं और बेकार की चीजों पर धन खर्च करना पसंद नहीं करते हैं। यह धन-संपन्न होने के बावजूद काफी साधारण रहते हैं और लोगों के साथ खुशियां बांटने में विश्वास रखते हैं।

 

12 तारीख जन्मे लोगों का करियर


12 तारीख जन्मे लोग सेना, पुलिस, अधिकारी, सचिव, लेखक, टीचर, सेल्समेन और धार्मिक नेता आदि बन सकते हैं। ये लोग अपने कार्य में निपुण होते हैं।

 

12 तारीख जन्मे लोगों का वैवाहिक जीवन


12 तारीख जन्मे लोगों का प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते। हालांकि वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। ये जातक विलासी प्रवृत्ति के होते हैं लेकिन अपने मान-सम्मान के प्रति विशेष ध्यान देते हैं। इन्हें अपनी बड़ी संतान से कष्ट मिलने के आसार रहते हैं।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?