Dark Mode
  • day 00 month 0000
जानें 13 तारीख को जन्मे लोगों की किस्मत और व्यक्तित्व के राज़

जानें 13 तारीख को जन्मे लोगों की किस्मत और व्यक्तित्व के राज़

अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और गुणों को उनकी जन्म तिथि से जाना जा सकता है। इसके अलावा इंसान के स्वभाव, करियर और लव लाइफ के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। आज हम बताएंगे किसी भी महीने के 13 तारीख को जन्मे लोगों की किस्मत,व्यक्तित्व और विवाह के बारे में।

 

13 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक

13 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह राहु होता है, और ये लोग मेहनती, अनुशासित और विश्लेषणात्मक सोच वाले होते हैं। ये लोग अपने काम को गंभीरता से लेते हैं और प्लानिंग के साथ करते है।

 

13 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव

किसी भी महीने की 13 तारीख को जन्में लोग बेहद ही स्मार्ट और मनमोहक छवि के होते हैं। इनकी छवि बहुत आकर्षक होती है। इन जातकों का स्वभाव अन्य व्यक्ति से काफी अलग होता है। यह लोग बेमतलब के वाद-विवाद में पड़ने वाले लोगों से दूर रहते हैं। ये समस्याओं की जड़ तक पहुँचने में माहिर होते हैं।


13 तारीख तारीख में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व

किसी भी महीने की 13 तारीख को जन्मे लोग भी जिद्दी और अहंकारी स्वभाव के होते हैं। अगर उन्हें कोई बात सही लगती है, तो वे उस पर अडिग रहते हैं। जीवन में बड़ी उपलब्धियां और सफलता हासिल करने के लिए कई बार दूसरों की भावनाओं को आहत कर देते हैं और यह अपनी गलतियों के बारे में ज्यादा विचार भी नहीं करते हैं। इनमें फेमस होने की बहुत चाहत रहती है। इन्हें काम में रोक-टोक बिल्कुल पसंद नहीं होता है। इनकी लीडरशिप क्वालिटी बहुत अच्छी होती है और यह लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन होते हैं। इस तारीख को जन्मे लोग कला और अभिनय के क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं।

 

13 तारीख को जन्मे लोग: गुस्से वाले लेकिन दिल से नेकदिल

13 तारीख को जन्मे जातक अपने दोस्तों का हमेशा साथ देते हैं। इनका स्वभाव बेहद ही गुस्सेवाला होता है। लेकिन बावजूद इसके ये लोग किसी का बुरा नहीं सोचते। इनके दुश्मनों की संख्या भी अधिक होती है। इन लोगों को खतरों से खेलना काफी पसंद होता है। हालांकि इन लोगों की विशेषता है कि यह किसी भी व्यक्ति को केवल एक नजरिये से नहीं देखते। यह किसी भी व्यक्ति को जल्दी परख लेते हैं। ये दोस्ती और रिश्तों में वफादार होते हैं।

 

13 तारीख को जन्मे लोगों के विवाह

अंकज्योतिष के अनुसार 13 तारीख में जन्मे लोगों के 4 होने के कारण 1 मूलांक के पार्टनर एक अच्छे जीवनसाथी बन सकते हैं। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य हैं जो महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक हैं। रिश्ते को बेहतर तरीके से निभाने और जीवनसाथी का साथ निभाने के दोनों की जोड़ी जानी जा सकती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?