
Saphala Ekadashi 2024: 26 या 27 दिसंबर, साल की अंतिम एकादशी कब है? यहां जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त
-
Anjali
- December 25, 2024
Saphala Ekadashi 2024 : इस साल की अंतिम एकादशी सफला एकादशी है। एकादशी तिथि को भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत किया जाता है। साथ ही विशेष चीजों का दान किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इन कामों को करने से व्यक्ति को जीवन के दुख और संकट से छुटकारा मिलता है। साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। पौष माह के कृष्ण पक्ष में सफला एकादशी व्रत किया जाता है। सफला एकादशी के नाम से ही आपको इसके महत्व का पता चल जाता है। जो भी व्यक्ति सफला एकादशी का व्रत रखता है और विधि विधान से भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसको कार्य में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त और पारण समय के बारे में।
सफला एकादशी 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी ( Saphala Ekadashi Date and time) तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 27 दिसंबर को रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में 26 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत किया जाएगा।
सफला एकादशी 2024 व्रत पारण टाइम
पंचांग के अनुसार, सफला एकादशी के पारण का समय 27 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 15 मिनट से लेकर 09 बजकर 20 मिनट तक है। इस मुहूर्त के दौरान एकादशी व्रत का पारण किया जा सकता है।
सफला एकादशी व्रत का महत्व
इस दिन व्रत रखकर विष्णु पूजा करने से पाप मिटते हैं और कष्टों से मुक्ति मिलती है। विष्णु कृपा से व्यक्ति को पुण्य प्राप्त होता है और कार्य में सफलता मिलती है। मृत्यु के बाद व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। सफला एकादशी का व्रत मुख्य रूप से भगवान विष्णु की उपासना और उनके आशीर्वाद की प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन व्रति उपवासी रहते हुए विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (749)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (305)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (82)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (16)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..