Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज  23 सितंबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 23 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें

  • इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा द्वारा फिलिस्तीन को मान्यता देने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कदम आतंकवाद को एक बड़ा इनाम देने जैसा है। नेतन्याहू ने इसे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईटानगर में कहा कि केंद्र सरकार नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्यों को अष्टलक्ष्मी मानकर उनके विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को केवल ₹6,000 करोड़ मिले थे, जबकि भाजपा सरकार ने ₹1 लाख करोड़ से अधिक दिए। मोदी ने इसे भारत के विकासशील चरित्र और नॉर्थ ईस्ट के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया।

 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय से मुलाकात की और पिछले दस वर्षों में भारत की विकास यात्रा को साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है और यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। प्रवासी भारतीयों ने भी देश की तरक्की पर खुशी जताई

 

  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश की GDP अभी 330 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें 202 लाख करोड़ रुपये का हिस्सा खपत का है। वित्त वर्ष 2023–24 में यह खपत 181 लाख करोड़ थी, जो अब 12% बढ़कर 202 लाख करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि #NextGenGST सुधारों से GDP में 20 लाख करोड़ रुपये का इजाफा संभव है।

 

  • पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने किसानों को बीज पर सब्सिडी दी है और धान की खरीद शुरू हो चुकी है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन GST के लाभ हर व्यक्ति तक पहुँच रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हर नागरिक विकसित भारत के निर्माण में योगदान दे।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि छठ घाटों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने ₹40 करोड़ की राशि मंजूर की है। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी, ये घाट जनता को समर्पित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है।

 

  • गुजरात के पोरबंदर में मालवाहक जहाज 'हरिधर्शन' में आग लग गई, जिसमें करीब 950 टन चावल और 78 टन चीनी लदी थी। हादसे के समय जहाज बंदरगाह पर खड़ा था और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

 

  • ठाणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मेट्रो लाइन 4 और 4ए का पहला चरण 16,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा है, जिससे रोजाना 13-14 लाख यात्री सफर कर सकेंगे। यह लाइन वडाला से सीएसटीएम तक जुड़ेगी और देश का सबसे बड़ा 58 किलोमीटर का रूट बनेगा।

 

  • दक्षिण कोरिया में आयोजित ACFM 2025 में भारत का 'वेव्स बाजार भारत पैविलियन' फिल्म निर्माताओं और वैश्विक स्टूडियोज के बीच सहयोग का केंद्र बना। यहां भारतीय कहानियों की प्रस्तुति, सह-निर्माण और वितरण साझेदारियों पर चर्चा हुई। इस मंच ने भारत को वैश्विक फिल्म जगत में एक मजबूत भागीदार के रूप में स्थापित किया।

 

  • वायनाड में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उन्होंने किसानों, कॉफी उत्पादकों, होमस्टे मालिकों और आदिवासी समुदायों से मिलकर स्थानीय समस्याओं को समझा है। उन्होंने 4.5 घंटे की बैठक में कई मुद्दे उठाए जिन्हें जिला और केंद्रीय स्तर पर हल किया जा सकता है। प्रियंका ने कहा कि वह वायनाड की आवाज़ बनकर लगातार काम करती रहेंगी।

 

  • बेंगलुरु में मंत्री प्रियंक खड़गे ने बताया कि कर्नाटक और न्यू जर्सी (अमेरिका) के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने आंतरिक एआई मिशन तैयार कर लिया है और स्किलिंग, री-स्किलिंग व अपस्किलिंग के साथ मजबूत नींव रखी जा रही है। सरकार, कॉर्पोरेट फंड और CSR से वित्तीय सहयोग भी मिल रहा है।

 

 

 ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?