Dark Mode
  • day 00 month 0000
RBI का बड़ा फैसला: Repo Rate में बदलाव नहीं, EMI सस्ता होने का सपना टूटा

RBI का बड़ा फैसला: Repo Rate में बदलाव नहीं, EMI सस्ता होने का सपना टूटा

रिजर्व बैंक की अगस्त 2025 की आरबीआई (RBI) एमपीसी (MPC) बैठक खत्म हो गई है और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने रेपो रेट(Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब यह है कि आम जनता को लोन की EMI पर फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली। RBI रेपो रेट(Repo Rate) फैसला आने के बाद यह साफ हो गया है कि बैंक लोन ब्याज दरें RBI के पुराने स्तर पर ही बनी रहेंगी।

 

RBI का रेपो रेट फैसला EMI पर असर डालता है और जब इसमें कटौती नहीं होती तो लोन सस्ता होने की उम्मीद भी टूट जाती है। आरबीआई (RBI) ने बताया कि वर्तमान में रेपो रेट 5.50% पर स्थिर रहेगा। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने के फैसले से होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन लेने वालों को झटका लगा है। ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने और आगे टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी का सीधा असर नीतिगत फैसलों पर साफ दिखाई दे रहा है

 

इस साल की शुरुआत से अब तक आरबीआई RBI रेपो रेट फैसला के तहत तीन बार रेपो रेट में कटौती कर चुका है। फरवरी, अप्रैल और जून में कुल मिलाकर 1% की कटौती हुई थी। लेकिन इस बार अगस्त 2025 की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी फिलहाल बैंक लोन ब्याज दरें RBI की पिछली पॉलिसी के अनुसार ही रहेंगी।

 


RBI का रेपो रेट पर बड़ा ऐलान करते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा (Governor Sanjay Malhotra) ने बताया कि महंगाई दर, सोने की कीमतों में उछाल और अंतरराष्ट्रीय अस्थिरता के चलते यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल महंगाई अनुमान को 3.1% कर दिया गया है जो पहले 3.7% था। चौथी तिमाही में महंगाई 4.4% तक रह सकती है।

 


अगर आप उम्मीद कर रहे थे कि आपकी EMI घटेगी, तो इस RBI रेपो रेट फैसला EMI पर असर जरूर डालेगा, लेकिन नेगेटिव तरीके से। जब रेपो रेट  में कोई बदलाव नहीं होता, तो बैंक अपने लोन की ब्याज दरें नहीं घटाते और आपकी EMI वैसी ही रहती है। यानी बैंक लोन ब्याज दरें RBI के वर्तमान स्तर पर ही रहेंगी।

 

आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.5% पर ही रखा है। इससे साफ है कि आने वाले महीनों में भी RBI का रेपो रेट (Repo Rate) पर बड़ा ऐलान करने की संभावना कम है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी और आर्थिक आंकड़ों का इंतजार किया जाएगा।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

 

Frequently Asked Questions 

 

Q1: रेपो दर(Repo Rate)  बढ़ने पर क्या होता है?
Ans. जब RBI रेपो रेट(Repo Rate)  फैसला लेकर रेपो रेट बढ़ाता है तो बैंकों के लिए कर्ज लेना महंगा हो जाता है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ता है क्योंकि बैंक लोन ब्याज दरें RBI की दर के हिसाब से बढ़ जाती हैं और EMI महंगी हो जाती है।

 

Q2: रेपो रेट(Repo Rate)  के बाद EMI कितनी कम हो जाएगी?
Ans. इस बार रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इसलिए EMI में कोई कटौती नहीं होगी। पिछली बार जून में कटौती हुई थी, जिससे थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन RBI का रेपो रेट पर बड़ा ऐलान इस बार राहत देने वाला नहीं रहा।

 

Q3: आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती क्यों की है?
Ans. इस साल की शुरुआत में महंगाई दर कम थी और विकास को समर्थन देने के लिए RBI रेपो रेट(Repo Rate) फैसला के तहत कटौती की गई थी। लेकिन अगस्त की पॉलिसी में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया।

 

Q4: आरबीआई 2025 में रेपो रेट क्या है?
Ans. RBI का रेपो रेट(Repo Rate)  पर बड़ा ऐलान के अनुसार अगस्त 2025 में रेपो रेट 5.50% है।

 

Q5: RBI ने अगस्त 2025 में रेपो रेट में क्या बदलाव किया?
Ans. RBI रेपो रेट (Repo Rate) फैसला के मुताबिक अगस्त 2025 की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आपकी EMI में कोई बदलाव नहीं आएगा।

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?