
RSS शताब्दी समारोह में PM मोदी ने जारी किया डाक टिकट और सिक्का, पहली बार भारतीय मुद्रा पर दिखीं भारत माता
-
Manjushree
- October 1, 2025
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) अपने स्थापना के 100 साल यानी शताब्दी वर्ष मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम मोदी शताब्दी समारोह 2025 में आयोजित हुए संघ के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र ने एक खास डाक टिकट और विशेष सिक्का जारी किया।
पीएम मोदी ने शताब्दी समारोह 2025 दौरान टिकट और सिक्का की विशेषता बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, 100 रुपये के सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह है और दूसरी ओर सिंह के साथ भारत माता की छवि और समर्पण भाव से नमन करते स्वयंसेवक दिखाई देते हैं। पीएम ने कहा कि भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर है। संभवत: आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि सिक्के पर माँ भारती दिख रही है।
पीएम मोदी शताब्दी समारोह 2025 के मौके पर कहा कि आज जो विशेष डाक टिकट जारी हुआ, उसकी भी खासियत है. हम सब जानते हैं कि 26 जनवरी को गणतंत्र परेड की कितनी अहमियत होती है। 1963 में RSS के स्वयंसेवक भी 26 जनवरी की उस राष्ट्रीय परेड में शामिल हुए थे और उन्होंने शान से राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल किया था। इस टिकट में उसी एतिहासिक क्षण की स्मृति है।
नरेंद्र मोदी ने आगे कहा - जब देश का विभाजन हुआ था तब लाखों परिवारों को बेघर किया, स्वयं सेवक सबसे आगे खड़े थे। यह केवल राहत नहीं राष्ट्र की आत्मा को संबल देने का काम था। 1956 में अंजार के भूकंप में भी स्वयं सेवक राहत बचाव में जुटे थे। गुरुजी ने लिखा था- किसी दूसरे के दुख का दूर करने खुद कष्ट उठाना निस्वार्थ हृदय का परिचायक है।
पीएम मोदी ने स्वयंसेवकों का जिक्र करते हुए बताया कि स्वयंसेवकों ने कोरोना काल में देश की मदद की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हर स्वयंसेवक ने छुआछूत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। संघ की विचारधार में कोई भी हिंदू छोटा या बड़ा नहीं है। हर आपदा के बाद स्वयंसेवक आगे आए, कोरोना काल में लोगों की मदद की। संघ ने एक कुआं, एक मंदिर और एक श्मशान की बात कही। हर स्वयंसेवक भेदभाव के खिलाफ लड़ रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी खुद 1970 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नियमित सदस्य बन गए थे। लंबे समय तक RSS के प्रचारक रह कर RSS के लिए काफी काम किया। RSS संघ का उद्देश्य था सांस्कृतिक जागरूकता, अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2263)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (940)
- खेल (417)
- धर्म - कर्म (702)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (577)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (233)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (401)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..