
Numerology: जाने मूलांक 9 के बारे में, कैसी होगी आर्थिक स्थिति, नौकरी व पैसा
-
Ashish
- December 5, 2024
आप में से अधिकांश लोग मूलांक के बारे में जानते ही होंगे, अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं- किसी भी महीने की 9.18 या 27 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 9 होगा। अगर आप या आपके किसी जानने वाले का जन्म किसी भी महीने की 9.18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए!
तो चलिए मूलांक 9 के बारे में चर्चा करते हैं। मूलांक 9 का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल ग्रह उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक ग्रह है, इसलिए मूलांक 9 वाले लोग स्वभाव से बहुत उत्साही होते हैं। इनका शरीर मजबूत होता है। आवाज भारी, तीखी और तेज होती है। ये किसी भी परिस्थिति से निपटने की क्षमता रखते हैं। ये अनुशासन पसंद करते हैं और सिद्धांतों पर अडिग होते हैं। प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन का मूलांक 9 था। इनका जीवन कुछ हद तक संघर्ष से भरा होता है, हालांकि ये इससे निपटने में सक्षम होते हैं। ये स्वभाव से कलात्मक भी होते हैं, गीतकार गुलजार और अभिनेता गुरु दत्त का मूलांक 9 है। लेकिन इन्हें चापलूसी बहुत पसंद होती है, इसलिए मैं इन्हें चापलूसी करने वालों से सावधान रहने की सलाह देना चाहूंगा।
अगर इनकी शिक्षा की बात करें तो ये लोग आमतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में तेज होते हैं। इनमें किसी भी विषय को ग्रहण करने की अपार शक्ति होती है, यही कारण है कि ये उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करने में सफल होते हैं। संभव है कि बचपन में इनकी शिक्षा में कुछ रुकावटें आएं, इसलिए कुछ लोगों को बीच में ही शिक्षा छोड़नी पड़ती है, लेकिन इनमें से अधिकांश की शिक्षा अच्छी होती है। कला और विज्ञान में इनकी अच्छी रुचि होती है। वर्तमान संदर्भ में मूलांक 9 वाले लोग कंप्यूटर और मोबाइल से संबंधित शिक्षा भी प्राप्त करते देखे जाते हैं।
अगर इनकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो इनकी आर्थिक स्थिति परिवर्तनशील रहती है। ये खर्च तो खूब करते हैं लेकिन इनके पास अच्छी जमीन-जायदाद होती है। ससुराल पक्ष से भी इन्हें धन मिलता रहता है। कुछ जोखिम भरे कामों से भी इन्हें धन मिलता है, लेकिन इन मामलों में इन्हें सावधान रहना चाहिए। यानी कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी कही जाएगी।
अगर इनके रिश्तों की बात करें तो आमतौर पर अंक 9 वाले लोग भाइयों में सबसे बड़े होते हैं। इन्हें बचपन में कम सुख मिलता है। ये अपने रिश्तेदारों को बहुत लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन भाई-बहनों से मतभेद की स्थिति बनी रहती है। अगर विवाह या प्रेम संबंधों की बात करें तो इनके प्रेम संबंध स्थाई नहीं होते हैं, क्रोध, स्वाभिमान या अभिमान के कारण इनके प्रेम संबंध टूटते देखे गए हैं। ये सुंदर और आज्ञाकारी जीवनसाथी का साथ चाहते हैं। लेकिन विलासिता की ओर झुकाव के कारण इनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। संतान का सुख इन्हें सामान्य मात्रा में मिलता है।
अगर इनके कार्यक्षेत्र की बात करें तो अंक 9 वाले लोग जोखिम उठाने वाले व्यवसायों में अधिक देखे जाते हैं। ये इंजीनियर, डॉक्टर, अग्नि या बिजली से संबंधित कार्य करते हैं। इसके अलावा ये राजनीति, होटल से संबंधित कार्य, पर्यटन, घुड़सवारी या सर्कस में भी काम कर सकते हैं। अगर इनके स्वास्थ्य की बात करें तो अंक 9 वाले लोग आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, चोट, रक्त विकार, पेट के रोग आदि से पीड़ित रह सकते हैं। इन्हें अग्नि और रसायनों के कारण दुर्घटना होने का भी डर रहता है।
इनके लिए 9, 18, 27 तारीखें तथा रविवार, मंगलवार, सोमवार और गुरुवार शुभ हैं। रंगों की बात करें तो इनके लिए लाल और गुलाबी रंग अनुकूल हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..