
कौन है साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की छोटी बहु Zainab Ravdjee?
-
Anjali
- November 27, 2024
Akhil Akkineni Engagement: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य इन दिनों शोभिता धुलिपाला संग अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनके छोटे भाई अखिल अक्किनेनी ने भी सगाई कर ली है। नागार्जुन ने अपने छोटे बेटे की इंगेजमेंट अनाउंस की है और अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट लिखकर कपल को आशीर्वाद दिया है। वहीं खुद अखिल अक्किनेनी ने भी अपनी सगाई की फोटोज शेयर की हैं जिनमें वे अपनी मंगेतर संग रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।
होने वाली बहू के लिए नागार्जुन ने लिखी ये बात
नागार्जुन ने आगे लिखा- 'जैनब को अपने परिवार में वेलकम करने से ज्यादा हमें कोई खुशी नहीं हो सकती थी। प्लीज यंग को बधाई देने के लिए हमसे जुड़ें और उन्हें प्यार, खुशी और आपके अनगिनत आशीर्वाद से भरी जिंदगी की शुभकामनाएं दें।'
We are thrilled to announce the engagement of our son, @AkhilAkkineni8, to our daughter in law to be Zainab Ravdjee!
— Nagarjuna Akkineni (@iamnagarjuna) November 26, 2024
We couldn't be happier to welcome Zainab into our family. Please join us to congratulate the young couple and wish them a lifetime filled with love, joy, and… pic.twitter.com/5KM7BU00bz
सगाई की तस्वीरों में रोमांटिक हुआ कपल
वहीं अखिल अक्कीनेनी अपने इंस्टाग्राम पर मंगेतर जैनब संग इंगेजमेंट की फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में कपल व्हाइट में ट्विनिंग करता दिख रहा है। जहां व्हाइट कैजुअल ड्रेस में जैनब प्यारी दिख रही हैं तो वहीं व्हाइट पैंट शर्ट में अखिल भी खूब जच रहे हैं। तस्वीरों में कपल को इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते और रोमांटिक होते देखा जा सकता है।
कौन है जैनब रावजी
जैनव रावजी, उद्योगपति जुल्फी रावजी की बेटी हैं। जैनब की मां का नाम अमीना रावजी है। जैनव हैदराबाद में पैदा हुई और पली-बढ़ी और वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। भारत के अलावा वह दुबई और लंदन में भी रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जुल्फी रावजी का नाम कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। जैनब का एक भाई भी है, जिनका नाम जैन रावजी है। जैन जेडआर रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। जैनब रावजी ने 2004 में निर्देशक एमएफ हुसैन की फिल्म मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म के जरिए उन्होंने एक्टिंग में डेब्यू किया था। हालांकि उन्होंने अपने एक्टिंग करियर को आगे नहीं बढ़ाया।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1524)
- अपराध (123)
- मनोरंजन (274)
- शहर और राज्य (325)
- दुनिया (617)
- खेल (330)
- धर्म - कर्म (503)
- व्यवसाय (161)
- राजनीति (530)
- हेल्थ (159)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (383)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (50)
- उत्तर प्रदेश (179)
- दिल्ली (208)
- महाराष्ट्र (114)
- बिहार (89)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (67)
- राशिफल (294)
- वीडियो (982)
- पंजाब (25)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..