
निशा और उसके कजिन्स' एक्टर Vibhu Raghav का असमय निधन
-
Shweta
- June 3, 2025
टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विभु राघव (Vibhu Raghav) का 3 मई को निधन हो गया। वे 'निशा और उसके कजिन्स' (Nisha Aur Uske Cousins) में अपने किरदार के लिए जाने जाते थे। उनका असली नाम वैभव कुमार सिंह राघव था। मुंबई के नानावटी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे स्टेज 4 के कोलन कैंसर से लंबे समय से जूझ रहे थे। उनके निधन की पुष्टि इंडस्ट्री के उनके करीबी दोस्तों, जैसे कि एक्ट्रेस कावेरी प्रियम और करण वीर मेहरा ने की।
विभु राघव (Vibhu Raghav) ने 'निशा और उसके कजिन्स' (Nisha Aur Uske Cousins), 'सावधान इंडिया' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज़ में काम किया था। साल 2022 में जब उन्हें कोलन कैंसर का पता चला, तब उन्होंने अपनी बीमारी और उससे जुड़ी संघर्ष की कहानी इंस्टाग्राम पर खुलकर शेयर की थी। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी और हमेशा पॉजिटिव सोच को बढ़ावा दिया।
उनका इलाज मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा था। उनकी हालत बिगड़ने पर, एक्ट्रेस सिंपल कौल और अदिति मलिक जैसे उनके करीबी दोस्तों ने सोशल मीडिया पर उनके इलाज के लिए आर्थिक सहायता की अपील की थी। सिंपल कौल ने 27 मई को एक भावुक पोस्ट में लिखा था, “हमारे दोस्त विभु, जो हमारे रेस्तरां के साथी और परिवार जैसे हैं, पिछले दो हफ्तों से नानावटी अस्पताल में स्टेज 4 कैंसर से लड़ रहे हैं।”
उनका असामयिक निधन टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है, और उनके फैंस उन्हें हमेशा एक प्रेरणास्रोत और सकारात्मक व्यक्तित्व के रूप में याद रखेंगे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1448)
- अपराध (121)
- मनोरंजन (271)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (564)
- खेल (326)
- धर्म - कर्म (493)
- व्यवसाय (158)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (156)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (367)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (48)
- उत्तर प्रदेश (176)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (154)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (286)
- वीडियो (951)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..