Dark Mode
  • day 00 month 0000
Winter Home Remedy : सर्दी में बीमारियों के लिए रामबाण- मुलेठी, जानें इसके सेवन करने के फायदें

Winter Home Remedy : सर्दी में बीमारियों के लिए रामबाण- मुलेठी, जानें इसके सेवन करने के फायदें

Mulethi Benefits :  सर्दियों का मौसम चल रहा है। वहीं ठंड़ी के चलते शरीर को बीमारियां घेरना शुरू कर रही है। इन दिनों सर्दी, खांसी और गले में खराश होना आम बात है। वहीं गिरते तापमान के साथ हवा में मौजूद हानिकारक कण भी इसके लिए जिम्मेदार है। जिस हवा में हम सांस लेते है, वह आपको समग्र स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। साथ ही सर्दी का मौसम अपने साथ विभिन्न प्रकार के संक्रमण लेकर आता है। लगातार खांसना, ठींकना, गला सूखना और गले में खराश होना इन्हीं परिस्थितियों का परिणाम है। आयुर्वेदिक मुलेठी जो सर्दियों में बीमारियों के लिए रामबाण है तो, आइए जानते इसके क्या-क्या फायदे है-


बीमारियों के लिए रामबाण- मुलेठी

 

Winter Home Remedy : सर्दी में बीमारियों के लिए रामबाण- मुलेठी, जानें इसके सेवन करने के फायदें

सर्दियों के मौसम में बीमारियों के लिए रामबाण का काम करती है मुलेठी । खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गो और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग जब सर्दी में जल्दी बीमार पड़ जाते है, तो उनको मुलेठी का सेवन करना चाहिए। जी हां, छोटी सी मुलेठी एक दो नहीं बल्कि कई बीमारियों में लाभ दिलाती है। ये आयुर्वेदिक जड़ी बूटी ढेर सारे गुणों के चलते ठंड के मरीजों के लिए बिना साइड इफेक्ट वाली दवा बन जाती है।


सर्दियों में मुलेठी का सेवन
मुलेठी एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जिसे अंग्रेजी में स्वीटवुड भी कहा जाता है, आमतौर पर मुलेठी को चाय और दूसरे पेय पदार्थो में सुगंध बढ़ाने के लिए डाला जाता है। लेकिन सुगंध बढ़ाने के साथ-साथ मुलेठी और भी फायदे करती है। इसका चूर्ण बनाकर सेवन करने से सर्दी से जुड़ी समस्याओं से आराम मिलता है।

 

मुलेठी के सेवन के फायदें -

 

 

Winter Home Remedy : सर्दी में बीमारियों के लिए रामबाण- मुलेठी, जानें इसके सेवन करने के फायदें

 

  1. वजन घटाने में सहायक :- मुलेठी पाउडर में फ्लेवोनोइड्स की प्रचुरता शरीर को अतिरिक्त वजन को तेजी से कम करने में मदद करती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते है। यह भूख को शांत करती है और अधिक खाने से रोकती है।
  2.  आंखों को मिलेगी राहत :- मुलेठी का चूर्ण आंखों से जुड़े रोगों के लिए फायदेमंद रहती है। आंखों में जलन होने पर इसके पानी से आंखें धोने से राहत मिलती है और इसके साथ ही कंजेक्टिवाउटिस होने पर भी मुलेठी काफी काम आती है। कंजेक्टिवाइटिस होने पर मुलेठी को पानी के साथ पीसकर इसका पतला पेस्ट आंखो में लगाने से कंजेक्टिवाइटिस की परेशानी से राहत मिलती है। साथ ही मुलेठी को सौंफ के साथ खाने पर आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।
  3. इम्यूनिटी बूस्टर :- कोरोना काल के बाद से लोगों के लिए इम्यूनिटी बेहतर बनाए रखना आवश्यक हो गया है। वहीं सर्दी में इम्यूनिटी कमजोर होने पर ही वायरल फीवर होता है, इसके लिए मुलेठी का सेवन करना चाहिए। मुलेठी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण, एंटीवायरल गुण और एंटी बैक्टीरिया गुण होते है। इसके चूर्ण का सेवन करने से बाहरी इंफेक्शन से भी बचाव होता है।
  4. बालों के लिए लाभकारी :- आज के दौर में जहां हर कोई बालों के गिरने से परेशान है या बाल सफेद होने से दुखी है उनके लिए मुलेठी फायदेमंद साबित होती है। इसके लिए मुलेठी का चूर्ण को आंवले के रस और तिल के तेल में मिलाकर काढ़ा बनाना चाहिए और इस काढ़े को रोज एक से दो बूंद नाक में डालने से काफी फायदा होगा।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?