
Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, महाकुंभ में करेंगी संगम स्नान, रचेंगी इतिहास
-
Neha
- February 9, 2025
Maha Kumbh 2025 : प्रयागराज में 144 सालों के बाद आयोजित हो रहे महाकुंभ के मौके पर पवित्र संगम में स्नान का पुण्य लाभ हर कोई कमाना चाहता है। यही वजह है कि भारत ही नहीं, दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं। एक सरकारी डेटा के मुताबिक कुंभ में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। वहीं इस कड़ी में अब एक और बेहद खास नाम जुड़ने जा रहा है।
राष्ट्रपति मुर्मू प्रयागराज में 8 घंटे रहेंगी मौजूद, करेंगी संगम स्नान
दरअसल कल यानि 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंचेंगी। वे महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता की साक्षी बनेंगी। जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू करीब 8 घंटे तक प्रयागराज में मौजूद रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार का गौवंश संरक्षण को लेकर बड़ा फैसला, निराश्रित गायों के लिए बढ़ाया दैनिक भरण-पोषण भत्ता
पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी पहुंचे थे महाकुंभ में, किया था संगम स्नान
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह संगम नोज़ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति आस्था की डुबकी लगाएंगी। बता दें देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद भी महाकुंभ में पावन स्नान करने पहुंचे थे। ऐसे में राष्ट्रपति मुर्मू के महाकुंभ में संगम में स्नान के साथ ही उनके नाम विशेष रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा। वहीं राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

पीएम मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री कर चुके संगम स्नान
बता दें राष्ट्रपति मुर्मू से पहले अब तक पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित कई केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पवित्र संगम में डुबकी लगाकर त्रिवेणी संगम का पुण्य लाभ ले चुके हैं। गौरतलब है कि आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1826)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (295)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (760)
- खेल (357)
- धर्म - कर्म (555)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (440)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (203)
- दिल्ली (222)
- महाराष्ट्र (144)
- बिहार (140)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (335)
- वीडियो (1038)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..