Dark Mode
  • day 00 month 0000
Neeraj Chopra Marriage : शादी के बंधन में बंधे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, हिमानी मोर संग लिए सात फेरे

Neeraj Chopra Marriage : शादी के बंधन में बंधे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, हिमानी मोर संग लिए सात फेरे

Neeraj Chopra :  भारत के स्टार और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चौपड़ा हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए है। नीरज चौपड़ा ने रविवार को अपने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। बता दें कि नीरज चौपड़ा ने पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की है। वहीं नीरज ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि- “हर आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा खुश रहें।” 

 

 

नीरज चौपड़ा के फैंस हुए हैरान
बता दें कि नीरज चौपड़ा की शादी का समारोह निजी था, जिसमें कुछ करीबी और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। नीरज ने फोटो शेयर की, जिनमें उनकी मां के साथ एक तस्वीर भी शामिल है, जो उनके जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत को चिह्नित करती है। साथ ही उनके अचानक शादी के बंधन में बंधने को लेकर उनके फैंस काफी हैरान है। अब फैंस उनकी दुल्हनिया के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक है।


कौन हैं नीरज की दुल्हन हिमानी मोर?
नीरज चौपड़ा की पत्नी हिमानी मोर एक पूर्व अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी है। और साथ ही उन्होंने साउथईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी, हैमंड, लुइसियाना से पढ़ाई की है। बता दें कि उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में टेनिस में पार्ट- टाइम वॉलंटियर असिस्टेंट कोच के रूप में भी काम कर चुकी है। वहीं वर्तमान में वह मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर इन साइंस की पढ़ाई कर रही हैं।


ओलंपिक में गोल्ड और सिल्वर विजेता
नीरज चोपड़ा ने लगातार अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 2024 पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इससे एक साल पहले यानी 2023 के वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में नीरज ने गोल्ड दिलाया था।

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?