
CM Bhajan Lal v/s CM Rekha Gupta : दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के लिए लकी रहे सीएम भजनलाल शर्मा ! पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ में ये बातें दोनों में कॉमन
-
Neha
- February 21, 2025
CM Bhajan Lal v/s CM Rekha Gupta : दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो चुका है, रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुकी हैं और इसके बाद नए मंत्रिमंडल के सदस्यों को उनके विभागों का बंटवारा भी किया जा चुका है, ताकि दिल्ली में नई सरकार विधिवत रूप से अपना कामकाज शुरू कर सके। ऐसे में दिल्ली में शुरू हुए रेखा गुप्ता राज में दिल्लीवासियों को क्या कुछ नई सौगातें मिलेंगी और सरकार के क्या फैसले होंगे, ये चर्चा इन दिनों आम आदमी से लेकर सियासी गलियारों में बनी हुई है। वहीं इन सबके बीच एक चर्चा और बनी हुई है और वो है रेखा गुप्ता के लिए लकी साबित हुए राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा के बारे में।
सियासी जानकारोंं की मानें तो भजनलाल शर्मा वाकई में रेखा गुप्ता के लिए लकी साबित हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जबसे दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए और करीब 27 साल बाद भाजपा ने दिल्ली की सत्ता में वापसी की, तभी से दिल्ली के नए मुख्यमंत्री की रेस में प्रवेश वर्मा का नाम ही सबसे प्रबल दावेदारों में माना जा रहा था। वहीं उनका नाम चर्चा में होने की वजह उनका सियासी अनुभव भी था। लेकिन जब 11 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद भाजपा आलाकमान की तरफ से विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का नाम घोषित हुआ, तो ये नाम प्रवेश वर्मा का नहीं, बल्कि रेखा गुप्ता का था। इसके बाद से इस तरह की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं कि रेखा गुप्ता के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लकी साबित हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ। ये वीडियो दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रचार अभियान के दौरान का था, जिसमें सीएम भजनलाल रेखा गुप्ता को पार्टी का पटका पहना रहे थे। वहीं रेखा गुप्ता का दिल्ली की सीएम के तौर पर नाम घोषित होने के बाद ही सोशल मीडिया पर लिखा जाने लगा कि सीएम भजनलाल ने पहले ही रेखा गुप्ता को सीएम पद का पटका पहना दिया था।
वैसे आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि इन दोनों नेताओं में कई ऐसी बातें हैं जो एक जैसी यानि कॉमन हैं। आइए कुछ ऐसी ही बातों के बारे में आपको भी बताते हैं, जिनकी तरफ आपका ध्यान शायद ही गया होगा।
पहली बार जीता विधानसभा चुनाव
बात राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हो या दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की, दोनों ने ही पहली बार विधानसभा चुनाव जीता है।
पहली बार में ही बन गए मुख्यमंत्री
सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वे न सिर्फ पहली बार विधायक बने, बल्कि भाग्य का संयोग कुछ ऐसा बैठा कि पहली बार में ही विधायक दल की बैठक में खुली पर्ची में मुख्यमंत्री के रूप में उनका नाम लिखा आया। इसी तरह रेखा गुप्ता भी दिल्ली के शालीमार बाग से विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार दिल्ली की विधानसभा में पहुंचीं हैं और पहली बार में ही उन्हें मुख्यमंत्री की शपथ लेने का सौभाग्य मिल गया, जबकि देश की राजनीति में ऐसे कई नेता रहे, जो दशकों तक राजनीति में सक्रिय रहे, लगातार चुनाव भी जीता, इसके बाद भी उनके भाग्य में सीएम बनने का योग कभी नहीं आया।
ये भी पढ़ें- रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए इनके बारे में सबकुछ
दोनों ही पार्टी निष्ठ नेता
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी की सेवा की। इसके बाद प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च पद मुख्यमंत्री तक पहुंचे। वहीं रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थीं। एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति में उन्होंने कदम रखा। वे 1996-97 में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष भी निर्वाचित हुईं। वहीं इसके बाद शहरी क्षेत्र में सक्रिय राजनीति की पहली इकाई निकाय चुनाव लड़ते हुए वे साल 2007 और फिर 2012 में यानि लगातार 2 बार दिल्ली नगर निगम के पीतमपुरा वार्ड संख्या 54 से पार्षद निर्वाचित हुईं। इसके अलावा वे पार्टी संगठन में भी सक्रिय रहते हुए दिल्ली बीजेपी की महासचिव और इसके बाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रहीं। इसके अलावा वे भाजपा महिला मोर्चा में भी सक्रिय रहीं और महिलाओं के कल्याण के लिए काम किया।
दोनों के लिए पीएम मोदी ने किया प्रचार
सीएम भजनलाल शर्मा और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, दोनों के मामले में ये बात भी कॉमन है कि दोनों के लिए पीएम मोदी ने खुद प्रचार किया था। दरअसल राजस्थान में 200 और दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं। ऐसे में सभी सीटों पर प्रचार कर पाना तो शायद किसी भी नेता के लिए संभव नहीं है। ऐसे में पार्टी के स्टार प्रचारक और ब्रांड पीएम मोदी ने जिन सीटों पर प्रचार किया, उनमें राजस्थान की सांगानेर विधानसभा सीट भी शामिल थी, जहां से भजनलाल शर्मा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। इसी तरह पीएम मोदी ने रेखा गुप्ता के समर्थन में शालीमार बाग सीट पर प्रचार कर रेखा गुप्ता और पार्टी के समर्थन में वोट की अपील की थी। जानकारों का मानना है कि इन सीटों पर विपक्ष की तरफ से कोई बड़े चेहरे भी नहीं थे, इसके बावजूद खुद पीएम मोदी का प्रचार करना पहले ही इस बात का संकेत दे चुका था कि दिल्ली में अगर भाजपा की सरकार बनती है, तो सीएम तो रेखा गुप्ता ही होंगी। कुछ ऐसा ही राजस्थान में भी हुआ था।
महिला मुख्यमंत्री के हाथ दिल्ली के भाग्य की 'रेखा' | Breaking News | The India Moves#TheIndiaMoves #RekhaGupta #DelhiCM @narendramodi @BJP4India @BJP4Delhi pic.twitter.com/ao6vQs6ftv
— Theindiamoves (@Theindiamoves1) February 20, 2025
सबसे छोटी इकाई से की सक्रिय राजनीति की शुरुआत
इन तमाम बातों के साथ ही दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों में एक और समानता है। वो ये कि दोनों ने ही सक्रिय राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत सबसे छोटी इकाई से की। दरअसल राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। भरतपुर के अटारी गांव में भजनलाल शर्मा का जन्म हुआ और यहीं से शुरुआती पढ़ाई हुई। बाद में इनका परिवार भरतपुर के ही शहरी क्षेत्र राजेंद्र नगर में आकर रहने लगा। ऐसे में भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज की सबसे छोटी इकाई से राजनीति में कदम रखते हुए सरपंच का चुनाव लड़ा था। वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की बात करें, तो ये दिल्ली के शहरी इलाके में रहती हैं, इसलिए इन्होंने दिल्ली नगर निगम की पार्षद के रूप में सक्रिय राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत की थी।
निजी जिंदगी में भी है समानता
वहीं दोनों की निजी जिंदगी की बात की जाए, तो यहां भी कुछ समानता आपको देखने को मिल जाएगी। दरअसल राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा और दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, दोनों के ही 2 बच्चे हैं। हालांकि भजनलाल शर्मा 2 बेटों के पिता हैं, जबकि रेखा गुप्ता का एक बेटा और एक बेटी है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने पार की कई चुनौतियां, क्या दिल्ली सीएम भी कर पाएंगी सभी चुनौतियों का मुकाबला ?
ये तो बात हुई दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्री में कुछ समानताओं की और राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा किस तरह दिल्ली सीएम रेखा शर्मा के लिए लकी साबित हुए, इस बारे में। लेकिन इससे आगे की बात करें, तो अभी तक तो राजस्थान सरकार में सब ठीक चल रहा है, हालांकि सरकार के 1 साल के कार्यकाल में सरकार के सामने कुछ चुनौतियां भी आईं, लेकिन सीएम भजनलाल ने अपनी सूझबूझ से इन सभी चुनौतियों से पार पा ली और विरोधियों को भी जमकर आड़े हाथ लिया। वहीं देखना होगा कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी क्या इसी तरह की राजनीतिक सूझबूझ दिखाते हुए अपनी सरकार चला पाती हैं, या उन्हें राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (678)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (327)
- व्यवसाय (106)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (130)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (54)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (172)
- वीडियो (517)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..