Dark Mode
  • day 00 month 0000
Delhi CM : रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Delhi CM : रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिए इनके बारे में सबकुछ

Delhi CM : भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी की है। वहीं रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई सीएम के रूप में शपथ ले ली है। रेखा गुप्ता चुनावी माहौल और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद एक ऐसा नाम बन गई हैं, जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। तो आइए आपको जानकारी देते हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बारे में।

 

[1] हरियाणा में जन्मीं, दिल्ली से किया बीकॉम-लॉ

19 जुलाई 1974 में को जन्मीं रेखा गुप्ता का हरियाणा के जुलाना से संबंध रहा है। यहां इनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहा करते थे। बाद में इनके पिता की बैंक में नौकरी के चलते परिवार दिल्ली आ गया। यहीं से इन्होंने अपनी स्कूली और आगे की शिक्षा पूरी की। दिल्ली के दौलतराम कॉलेज से बीकॉम करने के बाद उन्होंने वकालत की शिक्षा भी ली। साल 1988 में रेखा गुप्ता मनीष गोयल के साथ परिणय सूत्र में बांध गईं।

 

[2] कैसे जुड़ीं रेखा गुप्ता दिल्ली की राजनीति से

रेखा गुप्ता ने कॉलेज टाइम से ही समाज सेवा और राजनीति में अपना योगदान देना शुरू कर दिया था। इसका मुख्य कारण ये भी है की रेखा गुप्ता का परिवार राजनीति और समाज सेवा में सहयोगी रहा है। रेखा गुप्ता छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थीं और भाजपा के छात्र संगठन एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति में काम शुरू किया। इसके बाद वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली सीएम की रेस में रेखा गुप्ता का पलड़ा सबसे भारी, जानिए क्यों बनीं सबसे प्रबल दावेदार

 

[3] क्यों चुना गया रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की तरह ही रेखा गुप्ता भी वैश्य समाज से आती हैं और दिल्ली में वैश्य समुदाय व्यापार में अपनी अच्छी पकड़ रखता है। इसी के साथ वैश्य समुदाय बीजेपी का कोर वोटर भी है। भाजपा को वैश्य समाज से बड़ी संख्या में वोट मिलते हैं। हालांकि यह भी सच है कि इसी दौड़ में भाजपा के 3 और अन्य नेताओं के नाम भी शामिल थे। वहीं भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जो वोट मिले, उनमें से आधे से ज्यादा वो महिला वोटर्स के थे। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाओं का ऐलान किया था। ऐसे में महिला वोटर्स ने बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में वोट किया। इसके अलावा जानकारों का मानना है कि विधायक दल की बैठक से पहले आरएसएस ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे भाजपा ने मान भी लिया था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा सीएम नायब सैनी सहित कई दिग्गज पार्टी नेताओं ने उनके लिए चुनाव प्रचार किया था।

 

[5] सीएम रेखा गुप्ता के सामने होंगी ये प्रमुख चुनौतियां

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद जाहिर तौर पर उनकी जिम्मेदारी बढ़ने वाली हैं। दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री होने के नाते दिल्ली की महिला वोटर्स को भी उनसे काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में दिल्ली में कानून व्यवस्था में सुधार उनके लिए पहली बड़ी चुनौती होगा। इसके अलावा शिक्षा तंत्र में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, दिल्ली में बढ़ते ट्रैफिक की समस्या का समाधान, यमुना नदी को स्वच्छ करना और दिल्ली वालों को साफ हवा उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा।

 

[6] दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बढ़ाई गई सुरक्षा

रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में नाम का ऐलान होने के साथ ही जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इसका मतलब है कि उनकी सुरक्षा में 200 राउंड द क्लॉक सुरक्षाकर्मी और एस्कॉर्ट गाड़ी मिलेगी, जिसमें उनके सुरक्षाकर्मी साथ तैनात रहेंगे। इसी के साथ उनके घर के फ्रंट गेट और बैक साइड पर 4-4 सुरक्षाकर्मी और 2 कमांडो भी तैनात रहेंगे।

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?