Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 20 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

पढ़िए आज 20 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

पढ़िए आज 20 फरवरी 2025 की देश की प्रमुख 11 खबरें...

 

  • सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े नए कानून पर सुनवाई नहीं हो सकी। इसी बीच, नए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) की नियुक्ति का भी विरोध किया जा रहा है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने बिना न्यायिक प्रक्रिया पूरी किए यह फैसला लिया है। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर हैं।

 

  • महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ श‍िंदे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह मजबूत और एकजुट है। उनके इस बयान ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मचा दी है और इंडिया अलायंस की उम्मीदों को झटका दिया है। शिंदे के बयान को महायुति गठबंधन की मजबूती के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे विपक्ष के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

 

  • छत्रपति संभाजी महाराज पर विकिपीडिया में आपत्तिजनक सामग्री प्रकाशित होने पर महाराष्ट्र पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस ने विकिपीडिया से इस विवादित जानकारी को हटाने को कहा है। उनका कहना है कि ऐतिहासिक व्यक्तित्व को लेकर गलत जानकारी फैलाना अस्वीकार्य है। इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर भी लोग नाराजगी जता रहे हैं और सुधार की मांग कर रहे हैं।

 

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होनहार छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में आने वाले सरकारी स्कूलों के छात्रों को 21 फरवरी को 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी, जिससे वे लैपटॉप खरीद सकें। सरकार इस योजना के जरिए छात्रों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है।

 

ये भी पढ़ें- दिल्ली सीएम की रेस में रेखा गुप्ता का पलड़ा सबसे भारी, जानिए क्यों बनीं सबसे प्रबल दावेदार

 

  • CBSE ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने का फैसला किया है। यह नया नियम 2026 से लागू होने की संभावना है, जिससे छात्रों को परीक्षा देने के दो मौके मिलेंगे। शिक्षा मंत्रालय जल्द ही इस बदलाव पर अंतिम ड्राफ्ट जारी करेगा। बता दें 24 फरवरी तक अभिभावकों, शिक्षकों, छात्रों, शिक्षाविदों से मिले सुझावों के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

 

  • अमेरिका से अवैध अप्रवासी भारतीयों को अमानवीय तरीके से जंजीरों और बेड़ियों में जकड़कर भारत भेजने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया। इसे लेकर गुजरात विधानसभा में सीएलपी लीडर अमित चावड़ा के नेतृत्व में पार्टी विधायकों ने जंजीरें और बेड़ियां पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि देश और देशवासियों का अपमान होता रहा, लेकिन पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से इसके खिलाफ सवाल पूछने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए।

 

  • केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से डिबेट करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। सुरक्षा कर्मचारियों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। गेट पर ही उन्हें रोक लिया। इसे लेकर बिट्‌टू की सिक्योरिटी और चंडीगढ़ पुलिस के बीच टकराव की स्थिति भी बन गई।

 

  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बुधवार को AICC जनरल सेक्रेटरी और इंचार्जेज की बैठक हुई। बैठक में खड़गे ने पार्टी को मजबूत करने, चुनाव के दौरान वोटर लिस्ट मैनिपुलेशन और पीएम मोदी की अमेरिका दौरे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को आगे बढ़ाने का काम करें, जो विपरीत परिस्थितियों में भी चट्टान की तरह कांग्रेस के साथ खड़े हैं।

 

ये भी पढ़ें- फरवरी के महीने में देखने को मिल रहा गर्मी का असर, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी

 

  • भारत के नवनियुक्त केंद्रीय निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। वे देश के 26वें चीफ इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त हुए हैं, जबकि सीईसी की नियुक्ति को लेकर बने नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले CEC हैं। उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा। बता दें उन्होंने पूर्व सीईसी राजीव कुमार का स्थान लिया है।

 

  • मुडा मामले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और उनकी पत्नी को क्लीन चिट मिल गई है। लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि सीएम सिद्धारमैया, उनकी पत्नी और अन्य के खिलाफ सबूतों की कमी के कारण आरोप साबित नहीं किए जा सके। इसके साथ ही लोकायुक्त पुलिस ने सिद्धारमैया और उनकी पत्नी को क्लीन चिट दे दी है। बता दें जमीन आवंटन मामले में 25 सितंबर को विशेष अदालत के आदेश के बाद 27 सितंबर को लोकायुक्त पुलिस ने FIR दर्ज की थी।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के पानी को लेकर जारी CPCB की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। बुधवार को यूपी विधानसभा में उन्होंने तमाम आरोपों को आधारहीन बताते हुए कहा कि करोड़ों लोगों की श्रद्धा से, मां गंगा से, महाकुंभ से, सनातन संस्कृति से, आस्था से और भारत की संस्कृति से खिलवाड़ किया जा रहा है। सीएम ने कहा कि संगम का पानी न सिर्फ नहाने, बल्कि पीने लायक भी है।

 

यहां देखें इसी खबर का वीडियो भी....

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?