
Air India की लंदन फ्लाइट अचानक रद्द, यात्रियों में हड़कंप
-
Chhavi
- June 17, 2025
अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एअर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI-159 को मंगलवार को तकनीकी खराबी के चलते अचानक रद्द कर दिया गया, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में भारी आक्रोश फैल गया। कई यात्री सुबह से ही अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन उन्हें वहां पहुंचने के बाद ही बताया गया कि फ्लाइट अब रवाना नहीं होगी। यात्रियों का कहना है कि न तो उन्हें पहले से कोई सूचना दी गई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। कई बुजुर्ग और बच्चों वाले परिवार इस अचानक फैसले से बेहद परेशान नजर आए। यात्रियों ने एयर इंडिया पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूछा कि आखिर एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को आखिरी पल में रद्द करना कहां की जिम्मेदारी है? तकनीकी खराबी समझ में आती है, लेकिन बिना किसी सूचना और सहायता यात्रियों को यूं ही छोड़ देना बेहद निराशाजनक है। अब यात्रियों की मांग है कि एअर इंडिया स्पष्टीकरण दे कि तकनीकी खराबी क्या थी और जिन लोगों की योजनाएं और कनेक्टिंग फ्लाइट्स खराब हो गईं, उनकी भरपाई कैसे होगी? एयरलाइन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1495)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (500)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (379)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (292)
- वीडियो (970)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..