
एयर इंडिया के एक और विमान के इंजन में खराबी, हुई आपात लैंडिंग
-
Manjushree
- June 17, 2025
सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को मंगलवार को सुबह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विमान से उतरना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि विमान के बाएं इंजन में कुछ दिक्कत आ गई थी।
एयर इंडिया विमान की घटना 17 जून मंगलवार की है जब फ्लाइट AI180, बोइंग 777-200LR, कोलकाता में 12:45 बजे उतरी और इसे 2:00 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था। हालांकि, अपने निर्धारित ठहराव के दौरान, विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला, जिससे इसकी आगे की यात्रा में देरी हुई। सुबह करीब 5:20 बजे, विमान में एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया।
सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि फ्लाइट की आपात लैंडिंग सुरक्षा को लेकर की गई है। इंजन में खराबी की वजह से विमान को ठीक करने में समय लगेगा। इसलिए लैंडिंग जरूरी थी। एयरलाइन के कर्मचारी खराब इंजन का निरीक्षण कर रहे हैं।
इससे पहले, हांगकांग-दिल्ली के प्लेन में गड़बड़ी भी आई थी। यह फ्लाइट हांगकांग से दिल्ली जा रही थी। यह एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था। उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट को कुछ तकनीकी गड़बड़ी का शक हुआ। इसलिए वापस हांगकांग में फ्लाइट डाइवर्ट किया गया। फ्लाइट हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समय) रवाना हुई थी। इसे दोपहर 12.20 बजे IST पर दिल्ली पहुंचना था।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2264)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (940)
- खेल (417)
- धर्म - कर्म (702)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (577)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (233)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..