
Allu Arjun : अभिनेता अल्लू अर्जुन को मिली जमानत, इमोशनल हुईं वाइफ स्नेहा रेड्डी, वीडियो में बच्चे भी आए नजर
-
Renuka
- December 14, 2024
Entertainment : अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। उनके वकील ने इस मामले में पुलिस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इससे पहले, अल्लू अर्जुन के ससुर रिहाई की प्रक्रिया के लिए जेल पहुंचे थे। रिहाई के बाद, तेलंगाना पुलिस ने अभिनेता के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।
अल्लू अर्जुन को मिली जमानत
बता दें कि अल्हमदुलिल्लाह जेल में एक रात बिताने के बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन आज सुबह लगभग 7 बजे रिहा हो गए। उन्हें हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा किया गया, जहां उनका स्वागत करने के लिए उनके पिता और ससुर पहुंचे थे। बता दें कि पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें चार सप्ताह की अंतिम जमानत दी थी, लेकिन जमानत मिलने के बावजूद जेल अधिकारियों को देर रात कोर्ट का आदेश नहीं मिल पाया, जिससे उनकी रिहाई में देरी हुई। परिणामस्वरूप, अल्लू अर्जुन को शुक्रवार रात जेल में ही रहना पड़ा। आज, 14 दिसंबर को उन्हें रिहा कर दिया गया है।
इमोशनल हुईं वाइफ स्नेहा रेड्डी
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में स्नेहा रेड्डी को पति अर्जुन का घर के बाहर इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान उनकी बच्चे भी साथ दिख रहे हैं। आगे जैसे ही एक्टर उनके पास पहुंचते हैं तो स्नेहा रेड्डी उन्हें गले लगा लेती हैं और इमोशनल नजर आती हैं। इस वीडियो को देख फैंस का भी दिल भर आया है।
वकील ने जताई नाराजगी
अल्लू अर्जुन की रिहाई से पहले हैदराबाद के चंचलगुडा सेंट्रल जेल के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उनके वकील, अशोक रेड्डी ने जमानत मिलने के बावजूद अभिनेता को रातभर रिहा न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। वकील ने कहा कि उन्हें हाईकोर्ट से आदेश की प्रति मिल चुकी थी, फिर भी पुलिस ने अल्लू अर्जुन को रिहा नहीं किया। उन्होंने इसे अवैध हिरासत करार दिया और कहा कि इस पर पुलिस को जवाब देना होगा। इसके अलावा, उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। हालांकि, अब अभिनेता को रिहा कर दिया गया है।
क्या है पूरा मामला
4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान एक भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की जान चली गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद 13 दिसंबर को महिला की मौत से जुड़े मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जो पूरी रात जेल में रहे, आज सुबह हैदराबाद की चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। वे शनिवार, 14 दिसंबर को सुबह करीब 6:40 बजे जेल से बाहर आए। उन्हें रिसीव करने के लिए उनके पिता और प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद के साथ-साथ उनके ससुर कंचरला चंद्रशेखर भी जेल पहुंचे थे। यह उल्लेखनीय है कि तेलंगाना हाई कोर्ट ने शुक्रवार को ही अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दी थी, लेकिन जमानत के कागजात जेल अधिकारियों तक देर रात पहुंचे, जिसके कारण उन्हें रात भर जेल में रहना पड़ा। जेल के नियमों के तहत, कैदियों को रात में रिहा नहीं किया जा सकता।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1698)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (280)
- शहर और राज्य (333)
- दुनिया (713)
- खेल (345)
- धर्म - कर्म (528)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (164)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (411)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (52)
- उत्तर प्रदेश (188)
- दिल्ली (214)
- महाराष्ट्र (134)
- बिहार (111)
- टेक्नोलॉजी (165)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (87)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (315)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (29)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..