
फिटकरी के फायदे सुन चौंक जाएंगे आप, इस्तेमाल से कभी नहीं आएगा बुढ़ापा
-
Ashish
- December 29, 2024
आज कल युग में हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है। वह चाहे पुरुष हो या महिला। सुन्दर दिखने की इच्छा हर किसी के मन में होती है। सुन्दर दिखने के लिए सबसे जरुरी है की हमारी त्वचा पर ना जुरिया हो और ना ही किसी तरह की का कोई कलापन हो। वैसे सुन्दर दिखने की चाहा पुरुषों से अधिक महिलाओं में ज्यादा होती है
हर महिला के मन में ये सवाल जरूर आता है कि ये पुरुष अपने चेहरे पर कुछ भी नहीं लगाते लेकिन फिर भी उनके चेहरे पर ना तो पिंपल्स होते हैं और ना ही झुर्रियां। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी पुरुषों की खूबसूरती का राज उनके सैलून में छिपा होता है? जी हां, सैलून में जिसे हम नाई की दुकान भी कहते हैं। कैसे? दरअसल, शेविंग के बाद नाई पुरुषों के चेहरे पर फिटकरी रगड़ता है और फिर चेहरा साफ करता है।
अब आप कहेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। यहीं पर आप बेवकूफ बन रहे हैं। आम सी दिखने वाली ये फिटकरी ही उनकी खूबसूरती का राज है, क्योंकि चेहरे पर फिटकरी लगाने से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। फिर चाहे वो मुंहासे हों, काले धब्बे हों या फिर पिंपल्स। लेकिन आपको इसे लगाने का तरीका भी पता होना चाहिए, जिसे आज हम इस लेख में आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।
सबसे पहले चेहरे पर फिटकरी लगाने के फायदे जान लें
चेहरे पर फिटकरी इसलिए लगाई जाती है क्योंकि ये एक हाइजीनिक प्रोडक्ट है, जिसमें ऑक्सीडाइजिंग एजेंट होते हैं और ये संक्रमण को दूर रखने के लिए एंटीसेप्टिक का काम करता है। इसीलिए नाई शेविंग के दौरान कट लगने पर पुरुषों के चेहरे पर फिटकरी लगाते हैं। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण पिंपल्स को कम करने और उनसे होने वाले दाग-धब्बों को हल्का करने में फायदेमंद होते हैं।
फिटकरी का इस्तेमाल कोई भी कर सकता है, इसलिए अगर महिलाओं को शेविंग करते समय या फेस रेजर का इस्तेमाल करते समय हाथ-पैर कट जाते हैं, तो वे भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल चेहरे पर फिटकरी लगाने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन आज हम आपको इसके इस्तेमाल का बेहद खास तरीका बताने जा रहे हैं।
जरूरत के हिसाब से ऐसे बनाएं फिटकरी का फेस पैक सबसे पहले एक कटोरी में फिटकरी का पाउडर लें। अगर आपके घर में साबुत फिटकरी है, तो उसे पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब इसमें 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें। अगर आपकी त्वचा पर नींबू का रस सूट नहीं करता है, तो आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपके घर में कस्तूरी हल्दी है, तो उसका इस्तेमाल करें, नहीं तो किचन में इस्तेमाल होने वाली हल्दी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें। लीजिए, आपके चेहरे पर ग्लो लाने के लिए फिटकरी का फेस पैक तैयार है। इसे चेहरे पर ज्यादा देर तक लगाए बिना 5 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और उसके बाद चेहरा धो लें। आप खुद देखेंगे कि कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने के बाद आपके चेहरे पर ग्लो आ रहा है और पुराने दाग-धब्बे भी कम हो रहे हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..