
Trending Video : रेगिस्तान में महिला ने UBER से बुक किया ऊंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
-
Anjali
- October 23, 2024
Trending Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों दुबई के रेगिस्तान से जुड़ा एक अनोखा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, रेगिस्तान में फंसी महिला ऊंट को उबर कैब से बुक कर रही है. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों के जहन में ये बात आ रही है कि, भला रेगिस्तान में कैसे कैब सर्विस दी जा सकती है। लेकिन वीडियो में आगे जो हुआ उसे देखकर यकीनन कोई भी चौंक जाएगा। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों को तो खुद की ही आंखों पर भरोसा कर पाना मुश्किल हो रहा है।
उबर बुक करने पर आया ऊंट
वायरल वीडियो दुबई का है जहां एक महिला रेगिस्तान में अपने लिए उबर बुक करती है। जैसे ही वो उबर ऐप को खोलकर अपनी लोकेशन सिलेक्ट करती है वैसे ही उसे अपनी फोन डिस्प्ले पर कार और बाइक के साथ साथ उबर केमल का भी ऑप्शन देखने को मिलता है। जिसे देखकर वो हैरान रह जाती है कि उबर से ऊंट की सवारी भी की जा सकती है। आपको बता दें कि दुबई का ज्यादातर एरिया रेगिस्तान से घिरा हुआ है और ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। हो सकता है कि ऊंट का रेगिस्तान में परफॉर्मेंस देखकर कंपनी ने इसे भी अपने राइड ऑप्शन में शामिल कर लिया हो।
1150 रुपये लगा किराया
महिला ने जैसे ही ऊंट के ऑप्शन पर क्लिक किया वैसे ही 3 मिनट के अंदर ऊंट अपनी पिकअप लोकेशन पर पहुंच गया। सबसे अच्छी बात ये थी कि ऊंट इस उबर राइड में सबसे किफायती था जो केवल 50 रियाल लगभग (1150 रुपये) में राइड दे रहा था। इसके अलावा कार और टैक्सी का भाड़ा ऊंट के मुकाबले 3 से 4 गुना ज्यादा था। इसलिए महिला ने ऊंट बुक किया और उस पर सवार होकर अपने ड्रॉप पॉइंट की ओर बढ़ गई। ऊंट के साथ उसे चलाने वाला शख्स भी साथ आया था, जिसने ऊंट की लगाम पकड़ी हुई थी। महिला ने यह राइड दुबई के अल-बदायर रेगिस्तान से दुबई के हत्ता रोड़ के लिए बुक की थी।
सोशल मीडिया पर बवाल
महिला ने अपनी इस स्पेशल राइड के वीडियो और फोटो जब सोशल मीडिया पर शेयर किए, तो ये देखते ही देखते धड़ल्ले से वायरल हो गए। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों की हंसी छूट गई, तो कुछ इस पर मजेदार कमेंट्स करते हुए अपने दिल का हाल बयां कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स ने तो इसे "रेगिस्तान का उबर" नाम देते हुए इस आइडिया की बढ़चढ़ कर तारीफ की।
यात्रा का अनुभव
महिला ने बताया कि ऊंट की सवारी करते समय उसे कितना मजा आया और यह अनुभव कितना अद्भुत था। इस मजेदार वीडियो ने ये साबित कर दिया कि आजकल की तकनीक और हमारी सोच के बीच कोई भी सीमा नहीं है। इस वीडियो ने न केवल लोगों को हंसाया, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे हम नई चीजों को अपनाकर अपने अनुभव को और भी खास बना सकते हैं। इस वायरल घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई चर्चा को जन्म दिया है, जिसमें लोग इस अनोखी यात्रा के बारे में बात कर रहे हैं।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (922)
- अपराध (97)
- मनोरंजन (251)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (399)
- खेल (266)
- धर्म - कर्म (432)
- व्यवसाय (142)
- राजनीति (509)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (286)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (188)
- महाराष्ट्र (103)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (143)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (69)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (236)
- वीडियो (795)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (26)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..