
Weather Forecast: दशहरे पर बदला मौसम का मिजाज
-
Ashish
- October 12, 2024
News
दशहरे पर मौसम अपने तेवर बदल सकता है दिल्ली वालो रात में और सुबह हल्की ठंड का अहसास होने लगा है मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का तापमान 20 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में और भी ठंड देखी जा सकती है दिल्ली का तापमान 33 °C तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15.7°C था, जो कि सर्दियों की हल्की ठंडक का संकेत है। उंचाई वाले पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में यह गिरावट हो रही है।
बन रहा पोस्ट मॉनसून सिस्टम
अगले हफ्ते के मध्य तक सुबह के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। बंगाल की खाड़ी से एक पोस्ट-मानसून सिस्टम दक्षिण भारत से लेकर कोंकण तट तक पहुंचेगा, जो दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा की दिशा बदल देगा। 17 से 20 अक्टूबर के बीच ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा। जिससे नमी का स्तर बढ़ सकता है और दोपहर गर्म और थोड़ी उमस भरी हो सकती है। अक्टूबर में बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है।
देश के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना नहीं है। गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।गुजरात में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, विशेष रूप से दक्षिणी हिस्सों में। इसके अलावा अधिकांश क्षेत्रों में मॉनसून की पूरी तरह वापसी हो चुकी है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2158)
- अपराध (150)
- मनोरंजन (353)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (885)
- खेल (389)
- धर्म - कर्म (656)
- व्यवसाय (184)
- राजनीति (569)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (504)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (61)
- उत्तर प्रदेश (233)
- दिल्ली (267)
- महाराष्ट्र (177)
- बिहार (203)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (117)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (384)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (86)
- उत्तराखंड (16)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..