
पंजाब-हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा?
-
Manjushree
- September 1, 2025
हिमाचल से पंजाब -हरियाणा तक बादल फटना, भूस्खलन और बाढ़ के वजह से भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कितने लोग बेघर और कितने लोग अपनी जान गवां बैठे हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने सितम्बर के महीने के शुरुआती 1 से 3 दिनों में तीन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली NCR मौसम अपडेट में दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भी बरसात का येलो अलर्ट है। आज दिल्ली में तेज रफ्तार से हवाएं चलने और बिजली गरजने के साथ भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और बिहार (Bihar) में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आज का मौसम पूर्वानुमान दिल्ली में सुबह के समय बिजली-गरज के साथ तूफान, मध्यम से भारी बारिश और दोपहर तक बिजली के साथ गरज-तूफान और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है।
Bahadurgarh, Ghaziabad, Indirapuram, Chhapraula, Noida, Gurugram, Faridabad, Manesar, Ballabhgarh) Kurukshetra, Kaithal, Narwana, Sonipat, Rohtak, Kharkhoda, Sohana (Haryana) Mainpuri (U.P.) Kotputli, Alwar, Viratnagar, Rajgarh (Rajasthan) during next 2 hours. pic.twitter.com/jkg3L1mw7b
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) September 1, 2025
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब (Punjab) के चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, लुधियाना आदि जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट है और हरियाणा (Haryana) के अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर के आस-पास इलाकों में मौसम का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो पंजाब (Punjab) में अगस्त महीने में हो रही वर्षा ने 25 वर्ष के रिकार्ड तोड़ दिए हैं।
आने वाले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में तीन सिंतबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। हिमाचल में शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और उत्तराखंड में देहरादून को छोड़कर सभी जिलों के 12वीं तक के सारे स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2084)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (851)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..