
Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने, पत्नी रितिका ने बेटे को दिया जन्म
-
Ashish
- November 16, 2024
Rohit Sharma: कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बन गए हैं। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। रोहित के घर दूसरी बार बच्चे की किलकारी गूंजी है। रोहित 2018 में पहली बार पिता बने थे। रोहित की बेटी समायरा अब छह साल की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कप्तान के घर खुशियां आई हैं। इस खबर की अभी तक रोहित या रितिका ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित के घर 'जूनियर हिटमैन' ने जन्म लिया है।
तो अब रोहित पहले टेस्ट में शामिल हो सकते हैं!
भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है। पूरी भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है, लेकिन रोहित टीम के साथ नहीं जा सके। भारत का पहला मैच 22 नवंबर से शुरू होगा। रोहित ने न्यूजीलैंड सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि पहले टेस्ट में उनके खेलने पर संदेह है। उनके पिता बनने की खबर आई थी। अब उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है, तो उम्मीद है कि वह पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। रोहित मुंबई में ही प्रैक्टिस कर रहे थे।
पत्नी रितिका की पोस्ट से हुआ खुलासा
रोहित के पिता बनने की खबर रितिका की पोस्ट से सामने आई थी। सुनील गावस्कर ने रोहित के टीम के साथ न जाने पर आलोचना की थी, जिसके बाद एरॉन फिंच ने रोहित का बचाव करते हुए कहा था कि पिता बनना एक अलग तरह की खुशी है। ऐसे समय में आप परिवार के साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद रितिका ने सैल्यूट इमोजी के साथ फिंच की पोस्ट को रीपोस्ट किया।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय टीम 5 टेस्ट मैच खेलेगी। कोच गंभीर ने कहा था कि रोहित के न होने पर जसप्रीत बुमराह टीम की कप्तानी करेंगे। भारतीय टीम के इस डेढ़ महीने के दौरे के लिए टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1718)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (282)
- शहर और राज्य (335)
- दुनिया (720)
- खेल (347)
- धर्म - कर्म (532)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (165)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (413)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (189)
- दिल्ली (215)
- महाराष्ट्र (135)
- बिहार (112)
- टेक्नोलॉजी (166)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (89)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (317)
- वीडियो (1028)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (67)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..