Dark Mode
  • day 00 month 0000
PM मोदी को ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स-III ने भेजा खास उपहार, जानें क्या हैं उपहार में

PM मोदी को ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स-III ने भेजा खास उपहार, जानें क्या हैं उपहार में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) ने 17 सितंबर, बुधवार को अपना 75 वां जन्मदिन मनाया। देश-विदेश से सभी बड़ी हस्तियों, पीएम, राष्ट्रपति और नेताओं ने पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ब्रिटेन के राजा चार्ल्स (King Charles) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर एक खास उपहार कदम्ब का पौधा भेजा। ब्रिटिश हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पर इस पहल की जानकारी दी।


किंग चार्ल्स तृतीय गिफ्ट के साथ संदेश में भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित ब्रिटिश हाई कमीशन ने लिखा- ‘‘महामहिम महाराज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर एक कदम्ब का पौधा भेजकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी की 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल से प्रेरित यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।’’

 

ब्रिटेन से भारत रिश्ते पर ब्रिटिश हाई कमीशन ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि इस साल जुलाई में पीएम मोदी की यूके यात्रा के दौरान उन्होंने किंग चार्ल्स को एक 'सोनोमा' पेड़ उपहार में दिया था।

 

प्रधानमंत्री मोदी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान ने हाल के वर्षों में पर्यावरण बचाने और लोगों को पेड़ लगाने की दिशा में एक नई सोच को जन्म दिया है। पूरे देश एक पेड़ मां के नाम का अभियान शुरू हो चुका है, जिसके तहत लाखों पेड़ लगाए जा चुके हैं। यह अभियान उन माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का एक प्रतीकात्मक तरीका है, जो जीवन का पोषण करती हैं। यह अभियान हमें इस बात से जागरूक करता है कि अगर पर्यावरण है तो हम है।

 

"एक पेड़ मां के नाम" अभियान ने ब्रिटेन के राजा (King Charles) को भारत के रिश्ते को मजबूत करने की पहल की है। इस अभियान की शुरुआत विश्व पर्यावरण दिवस 2024 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?