
साल 2024 में कई वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
-
Anjali
- December 30, 2024
साल 2024 खत्म होने और नए साल की शुरुआत के साथ ही यह समय होता है जब हम पिछले साल की बड़ी घटनाओं और ट्रेंड्स पर एक नजर डालते हैं। 2024 में यूट्यूब पर भी कई वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचाई, बल्कि लोगों की सोच और इमोशन्स को भी प्रभावित किया। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल साल 2024 की कुछ प्रमुख मीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, ये काफी ज्यादा चर्चा में रहीं। इन मीम्स ने यूजर्स को हंसने का भी मौका दिया। यह मीम्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती रहीं।
1. साल 2024 में सबसे ज्यादा वायरल होने वाले वीडियो में पहले नंबर पर 'बेबी शार्क डांस' है। यह वीडियो सबसे ज्यादा पसंद किया गया। यह भारत में भी काफी देखा था। दक्षिण कोरियाई कंपनी पिंकफॉन्ग द्वारा बनाई गई इसकी धुन और सरल बोल ने इसे बच्चों और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया है। इस वीडियो को 15 अरब से अधिक लोगों ने देखा।

2. लुईस फॉन्सी डैडी यांकी का गाना despacito दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले वीडियो में दूसरे नंबर पर रहा। इस गाने पर लोगों ने खूब इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील बनाकर पोस्ट किए। साल 2017 में रिलीज हुए इस गाने को अभी तक 8 अरब से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

साल 2024 में यूट्यूब पर अंबानी और शादी शीर्षक वाले वीडियो को सिर्फ भारत में 6.5 अरब से अधिक बार लोगों ने देखा है। साल 2024 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

भारत में ICC T20 वर्ल्ड कप से संबंधित वीडियो 7 अरब से अधिक लोगों ने देखा, तो भारत में "मोये मोये" शब्द वाले वीडियो को साढ़े चार अरब से अधिक व्यूज मिले। पूरी दुनिया में 2024 में समय रैना से संबंधित वीडियो को डेढ़ अरब से ज्यादा लोगों ने देखा।

इसके अलावा 'अहा टमाटर बड़े मजेदार' और 'Bado Badi' जैसे ट्रैक को लोगों ने खूब पसंद किया। एनिमल के "जमाल कुडू" पर फैंस द्वारा बनाए गए कई रील्स भी काफी वायरल हुई। लोगों ने इन वीडियो पर रील बनाकर खूब लाइक्स पाए हैं। यही नहीं, राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का गाना 'आज की रात' और 'तू आई नहीं' भी इस साल ट्रेंड पर रहा। इन गानों पर खास कर रील, फेसबुक स्टोरी और यूट्यूब पर जमकर वायरल भी हुई। यूजर्स ने इन गानों के साथ कई मजेदार रील्स भी बनाई। साल 2024 में पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान की आवाज में Bado Badi गाना सबसे ज्यादा वायरल हुआ। लोगों के बीच सोशल मीडिया में काफी ज्यादा चर्चा का विषय भी बना रहा।

चिन टपाक डम डम 2024 के टॉप 10 डील्स में शुमार रहा। इस मीम को छोटा भीम शो के एक कैरेक्टर की क्लिप से लिया गया था। इसे लोगों ने साल 2024 में खूब पसंद किया और इसे अपनी तरह से इस्तेमाल करके खूब धड़ल्ले से जहां मीम्स बनाए तो वहीं सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया। वहीं कुछ वीडियो में तो इस मीम के अर्थ पर भी प्रकाश डाला गया।

बाल संत के नाम से मशहूर अभिनव अरोड़ा को तो आप सभी जानते होंगे। अभिनव अरोड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हैं। अभिनव अरोड़ा जो खुद को भगवान कृष्ण का भक्त बताते हैं। यह सोशल मीडिया पर अपने वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इनकी मीम्स "मुझे फर्क नहीं पड़ता, जमाना क्या कहता है, मुझे तो बस इतना पता है कि कान्हा मुझे अपना कहता है। साल 2024 में अभिनव की ये मीम्स लोगों के बीच चर्चा में रही। वहीं लोगों ने इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद भी किया।

Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (927)
- अपराध (99)
- मनोरंजन (251)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (401)
- खेल (267)
- धर्म - कर्म (433)
- व्यवसाय (143)
- राजनीति (509)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (287)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (156)
- दिल्ली (188)
- महाराष्ट्र (104)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (143)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (69)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (236)
- वीडियो (795)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (26)
- जम्मू कश्मीर (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..