Dark Mode
  • Monday 31 March 2025 12:55:24
Haryana News : सीएम नायब सिंह सैनी का पदभार संभालते ही हरियाणा के लोगों के लिए बड़ा फैसला, हर कोई कर रहा तारीफ

Haryana News : सीएम नायब सिंह सैनी का पदभार संभालते ही हरियाणा के लोगों के लिए बड़ा फैसला, हर कोई कर रहा तारीफ

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana CM Nayab Singh Saini) ने आज चंडीगढ़ स्थित सचिवालय (Chandigarh Secretariat) में अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसकी जानकारी देते हुए सीएम नायब (CM Nayab Saini) ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। साथ ही एक्स पोस्ट में लिखा कि हरियाणा (Haryana) प्रदेश के अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों की अनथक सेवा का व्रत लेकर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प सर्वोपरि है। हरियाणा प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ,समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी पूर्ण बहुमत की ये सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होगी।

 

ये भी पढ़ें- नायब सिंह सैनी फिर मुख्यमंत्री, अनिल विज बने डिप्टी सीएम

 

पहली ही बैठक में किडनी रोगियों के लिए लिया फैसला

वहीं इसके बाद उन्होंने प्रदेश कैबिनेट (Nayab Saini Cabinate) की पहली बैठक की अध्यक्षता भी की। वहीं पदभार ग्रहण करते ही नायब सिंह सैनी ने पहला फैसला प्रदेश के किडनी रोगियों (Kidney Patients) को लेकर किया। अब से हरियाणा में किडनी के मरीजों का सरकारी अस्पतालों में इलाज फ्री में होगा। नायब सिंह सैनी ने इससे संबंधित एक फाइल पर हस्ताक्षर कर अपनी सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों की शुरुआत की। इसके साथ ही सीएम सैनी ने बताया कि ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।

सचिवालय पहुंचने पर पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

बता दें कि इससे पहले चंडीगढ़ स्थित सचिवालय पहुंचने पर सीएम नायब सिंह सैनी को हरियाणा पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर (Guard of Honour) भी दिया गया।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?