
3 अगस्त 2025 आज का राशिफल:जानिए क्या कहती हैं आपकी ग्रह दशाएं आज
-
Manjushree
- August 3, 2025
किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ?
आज का राशिफल 3 अगस्त 2025, दिन रविवार (Sunday)। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं। वृषभ और सिंह राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आइए जानें दैनिक राशिफल में 3 अगस्त 2025 को कैसा रहेगा ग्रहों के दशा के अनुसार आज की राशि भविष्यवाणी -
मेष (Aries) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में मेष राशि का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आप परिवार के साथ यात्रा के लिए बाहर जा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भी भाग ले सकते हैं। आत्मविश्वास, मान-सम्मान और उन्नति के योग हैं। धन के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में वृषभ राशि के व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहेगा और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्यार और परिवार दोनों का सहयोग मिलेगा। अचानक लाभ या आय में वृद्धि की संभावना बन रही है। शिक्षा से जुड़े लोगों को आज पढ़ाई में दिक्कतें आ सकती हैं। जीवन साथी के सेहत का ख्याल रखें।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में मिथुन राशि के राशि का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय होंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी उलझन का समाधान होगा जिससे मन हल्का रहेगा।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में कर्क राशि यदि नौकरी में बदलाव करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।भावनाओं में बहने से बचें। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में सिंह राशि का आज का दिन यात्रा से जुड़ा हो सकता है। कार्य से संबंधित किसी अन्य शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज का राशिफल बताता है कि कोई व्यक्ति आपके विचारों को दबाने की कोशिश कर सकता है, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में कन्या राशि के कामकाज में स्थिरता रहेगी। लेकिन आलोचना से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिजनों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
तुला (Libra) आज का राशिफल
रविवारके राशिफल में तुला राशि के लिए आज प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। खुद पर विश्वास बनाए रखें। प्रॉपर्टी या वाहन में निवेश कर सकते हैं। युवा वर्ग को करियर में भी लाभ के योग है। तुला राशि आज गुस्से पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में वृश्चिक राशि के आज आय में वृद्धि के योग हैं, पुराने दिए हुए उधार भी मिल सकते हैं। आज किसी से धोखा मिलने की संभावना है, सतर्क रहें। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। ग़लतफ़हमियाँ हो सकती हैं, बातों को स्पष्ट करें। धन के खर्च पर नियंत्रण रखें।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में धनु राशि का अध्यात्मिक कार्य में रुझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। राजनीति से जुड़ें हैं तो आपकी राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नया अनुबंध मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से लाभ संभव।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में मकर राशि के आज का दिन बेहद फलदायक रहेगा। आज आपकी योजनाओं को गति मिलेगी, और आप अपने लक्ष्यों के करीब पहुंचेंगे। कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आज बड़ों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में कुंभ राशि का आज वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, क्योंकि आप आय और व्यय के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। आपके नेटवर्क का समर्थन प्राप्त होगा, और आपको भाई-बहन और सगे संबंधियों से मदद मिलेगी। किसी भी तरह की चिंता तथा तनाव न लें।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में मीन राशि के व्यवसाय में तरक्की के लिए प्रयासरत रहेंगे। वाणी व्यवहार में मिठास बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। बच्चों के साथ यात्रा की योजना बनेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना आज बन सकती है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1864)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (302)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (771)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (566)
- व्यवसाय (167)
- राजनीति (542)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (446)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (205)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (145)
- टेक्नोलॉजी (172)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (94)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (342)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (31)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (73)
- उत्तराखंड (3)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..