Dark Mode
  • day 00 month 0000
आज का राशिफल 28 सितंबर 2025: आज नए अवसर या चुनौतियाँ

आज का राशिफल 28 सितंबर 2025: आज नए अवसर या चुनौतियाँ

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 28 सितंबर 2025, दिन रविवार (Sunday) कई राशियों के लिए खास रहेगा। जिसमें आज 28 सितंबर 2025 के राशिफल में वृषभ राशि और वृश्चिक राशि का आज का दिन सभी राशियों से अच्छा रहेगा। आइए जानें मेष से मीन तक दैनिक राशिफल 28 सितंबर 2025 में आज कैसा रहेगा दैनिक ज्योतिष भविष्यवाणी -

 

मेष (Aries)

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक मामलों में वृद्धि के आसार हैं। उधार लेने से पहले विचार करना सही रहेगा। आपका कोई डील पूरी होने से रह सकती है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। लव लाइफ में रोमांस भरपूर होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां आपको चिंतिति कर सकती है।

 

वृषभ (Taurus)

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन बेहतर रहेगा। भविष्य के लिए किए गए निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में बड़ी उपलब्धि मिलेगी। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। आज पारिवारिक के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। सुगम यात्रा का भी योग बनेगा।

 

मिथुन (Gemini)

आज का राशिफल बताता है कि सामाजिक क्षेत्रों में कार्य से मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के आकस्मिक लाभ से वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत से आपके काम को सराहा जायेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। अधूरे कार्यों को आज पूरा करने का दिन है।

 

कर्क (Cancer)

आज का राशिफल बताता है कि कार्यक्षेत्र में तरक्की के आसार हैं। बड़े अधिकारियों का भी पूरा भरोसा जीतेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, तो आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के अवसर हैं। सेहत को लेकर सतर्कता जरुरी है।


सिंह (Leo)

आज का राशिफल बताता है आज का दिन मिश्रित परिणाम दे सकता है। वहीं कुछ कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, जबकि कुछ योजनाएं सफल भी होंगी। इसके अलावा व्यापार में लाभ होता रहेगा। विशेष रूप से विदेश से जुड़े व्यापारों में। कार्यक्षेत्र में पानी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

 
कन्या (Virgo)

आज का राशिफल बताता है कि आपके लिए मध्यम लेकिन अच्छा दिन रहेगा। वहीं स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। किसी विवाद में उलझने से बचें और निर्णय सोच-समझकर लें। नए निवेश को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। नौकरी में विदेश जाने का मौका मिलेगा।

 
तुला (Libra)

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। विद्यार्थी वर्ग यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उन्हें ज्यादा फोकस करनी होगी। आत्मसम्मान में वृद्धि से आप बिना किसी झिझक अपने कामों को आगे बढ़ा पाएंगे। व्यक्तिगत परेशानियां आज ही सुलझा लीजिए।


वृश्चिक (Scorpio)

आज का राशिफल बताता है कि आज व्यावसायिक मामलों के महत्वपूर्ण योजनाओं में फोकस करें। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को प्लान बनाने की जरुरत है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नए कार्य की जिम्मेदारी के लिए तैयार रहें, तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

 
धनु (Sagittarius)

आज का राशिफल बताता है कि कारोबार से जुड़े मामलों में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन बेहतर चलेगा। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में मित्र का सहयोग मिल सकता है। आकस्मिक प्रपोजल से आप भरपूर खुश रहेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

 
मकर (Capricorn)

आज का राशिफल बताता है कि जीवनसाथी के साथ तनाव बढ़ सकता है। आप अपने थोड़ा गुस्से पर नियंत्रण रखें। करियर में तरक्की के आसार हैं और आय को लेकर चल रहे तनाव भी कम होंगे। किसी निवेश में दिलचस्पी बढ़ेगी जिसे आप जरूर करेंगे। व्यापार में बढ़ोतरी के आसार है।


कुंभ (Aquarius)

आज का राशिफल बताता है कि नए प्रोजेक्ट पर निवेश करने से पहले विचार कर लें। आय के नए मार्गों की तलाश कर रहे हैं तो जरूर हासिल होगी। आपको बड़े का सहयोग और आशीर्वाद जरूरी है। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। माता-पिता के साथ बातचीत में संतुलित रहें।

 

मीन (Pisces)

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नए अवसर प्राप्त होने की संभावना है। किसी काम में जीवनसाथी आपकी मदद कर सकते हैं जिससे आपको लाभ हो सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। लव-पार्टनर के साथ रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?