Dark Mode
  • day 00 month 0000
आज का राशिफल 29 सितंबर 2025: आज का दिन रहेगा मंगलमय

आज का राशिफल 29 सितंबर 2025: आज का दिन रहेगा मंगलमय

आज का राशिफल (Today's Horoscope) 29 सितंबर 2025, सोमवार(Monday) कई राशियों के लिए खास रहेगा। 29 सितंबर 2025, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। सोमवार को भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है और आज चंद्रमा की चाल व ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ नए अवसर और चुनौतियां लेकर आई है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) और यह दिन आपके जीवन को किस दिशा में ले जा सकता है।

 

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत और सुख-सुविधाओं में वृद्धि का संकेत दे रहा है। कामकाज में नई योजनाएं बनेंगी और आपके प्रयास सफल होंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो उसके लौटने की संभावना है। कानूनी मामले से छुटकारा मिलेगा, जिससे लंबे समय से चल रही टेंशन खत्म होगी।

 

वृषभ (Taurus)

खर्च बढ़ने वाला है, इसलिए योजनाबद्ध होकर चलें। पार्टनरशिप में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, वरना नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में माता-पिता का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

 

मिथुन (Gemini)

आज आपके लिए दिन खुशखबरी से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और घर दोनों में तालमेल बैठाना होगा। जीवनसाथी आपके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है, लेकिन आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ाएगा।

 

कर्क (Cancer)

आज आपको मेहनत के बल पर अच्छे नतीजे मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में नाम कमाने का अवसर मिलेगा। परिवार में कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है लेकिन धैर्य रखें। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।

 

सिंह (Leo)

आज किसी भी काम में लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। सरकारी कामकाज में फायदा मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ साजिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। जल्दबाजी से बचें और संयमित रहें।

 

कन्या (Virgo)

आज का दिन मिला-जुला असर दिखाएगा। नए संपर्क और रिश्ते आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। जीवनसाथी से छोटी-सी बात पर बहस हो सकती है लेकिन उनका सहयोग भी मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।

 

तुला (Libra)

नए काम की शुरुआत और रुके हुए कार्य पूरे होने के लिए दिन शुभ है। संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि मौसमी बदलाव असर डाल सकता है।

 

वृश्चिक (Scorpio)

निर्णय लेने की क्षमता आज आपके काम आएगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने रोग या स्वास्थ्य समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। किसी भी काम को अधूरा छोड़ने से बचें।

 

धनु (Sagittarius)

धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। नौकरी-पेशा लोगों को पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विद्यार्थी पूरी मेहनत से तैयारी करेंगे और सफलता पाएंगे।

 

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति करेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। संपत्ति खरीदने का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को आप सफलतापूर्वक निभाएंगे।

 

कुंभ (Aquarius)

दिन आनंदमय रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं लेकिन आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलना जरूरी है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि कोई गुप्त बात छिपा रखी थी तो वह सामने आ सकती है।

 

मीन (Pisces)

आज आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। विद्यार्थी पढ़ाई में सफलता पाएंगे। अविवाहित जातकों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं का समाधान वरिष्ठों की मदद से होगा।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?