
14 अगस्त 2025 आज का राशिफल:किन राशियों की चमकेगी किस्मत?
-
Manjushree
- August 14, 2025
14 अगस्त 2025 को किसे मिलेगा भाग्य का साथ
आज का राशिफल 14 अगस्त 2025, दिन गुरुवार (Thursday)। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं।
दैनिक राशिफल 14 अगस्त 2025, आज गुरुवार के आज का राशिफल में भाग्यशाली राशियाँ मेष राशि और कन्या राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आइए जानें मेष से मीन राशि के दैनिक राशिफल में 14 अगस्त 2025 को सभी राशियों का आज की ज्योतिष भविष्यवाणी में प्रेम, करियर और धन के मामलों किन राशियों की चमकेगी किस्मत?
मेष (Aries) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में मेष राशि का दिन नई संभावनाओं और तरक्की के संकेत लेकर आ रहा है। अचानक लाभ या आय में वृद्धि की संभावना बन रही है। संतान भी आपके काम में आपका पूरा साथ देगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी। करियर में प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से किसी अवसर की तलाश में थे।
वृष (Taurus) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में वृषभ राशि का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप अपनी योजनाओं को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा पाएंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक रुचियों की ओर आपका झुकाव भी बढ़ सकता है। जो जातक नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपनी योजनाओं को साझा करने से बचें।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में मिथुन राशि का दिन खर्चों और अनिश्चितताओं से सतर्क रहना है। निजी जीवन में भी असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है, जो मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्गं प्रशस्थ होंगे। व्यावसायिक सफलता के लिए मेहनत को सर्वोपरि रखें।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में कर्क राशि का दिन लाभ और सफलता का संकेत दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप किसी बड़ी उपलब्धि को प्राप्त कर सकते हैं। दिनभर की व्यस्तता के बावजूद आपको अपने कार्य की सराहना मिलेगी, खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन विशेष रहेगा। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में सिंह राशि का दिन लाभ और सकारात्मक समाचारों से भरा दिन रहेगा। परिवार या रिश्तेदारों से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा, और आप अपने जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अपनी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर खर्च करें।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में कन्या राशि का दिन नई ऊर्जा, सफलता और प्रेम से भरा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का शानदार परिणाम मिलेगा। अपने बॉस से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका आत्मविश्वास में उन्नति होगी। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से वाद-विवाद में ना पड़े। आज व्यापार में कमाई के नए अवसर बन सकते हैं।
तुला (Libra) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में तुला राशि का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, लेकिन उसके लिए मेहनत और धैर्य दोनों की जरूरत पड़ेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
वृश्चिक (Scorpio) का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में वृश्चिक राशि का दिन चुनौतियों और अवसरों का मिश्रण रहेगा, जहाँ संयम और स्पष्टता की भूमिका अहम होगी। आप पार्टनरशिप में कोई काम करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आज संतुलित आहार और नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। सामाजिक जीवन में आप सक्रिय होंगे।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में धनु राशि का दिन सफलता और समृद्धि का साबित हो सकता है। आपके सभी प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का शुभ फल मिलेगा। आपकी आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक संतोष मिलेगा। आज आपके कोई कानूनी मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। कोई निवेश थोड़ा सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में मकर राशि का दिन भाग्य का साथ और मेहनत का फल मिलने वाला हो सकता है। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए आपको पूरी निष्ठा और मेहनत से जुटना होगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन को सुख मिलेगा। नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में कुंभ राशि का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण और सावधानी बरतने वाला हो सकता है। पारिवारिक जीवन में बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपको मनपसंद काम ना मिलने से उलझन रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको विशेष ध्यान रखना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को समझने और उनके साथ समय बिताने की आवश्यकता होगी।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
गुरुवार के राशिफल में मीन राशि का दिन लाभ और सफलता का हो सकता है, लेकिन थोड़ी सावधानी की आवश्यकता रहेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। आज क्रोध पर नियंत्रण रखें, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। व्यवसाय में धैर्य और साहसिक निर्णय से आपको लाभ हो सकता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2262)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (939)
- खेल (416)
- धर्म - कर्म (701)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (576)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (232)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (401)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..