
जेलेंस्की (Zelensky) का दावा: पुतिन (Putin) की मृत्यु निकट है?
-
Manjushree
- March 27, 2025
आइयें जानें ऐसा क्यों कहा राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कि 'पुतिन जल्द मरने वाले हैं'
Ukrainian: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को तीन साल से ज्यादा हो चुके हैं। अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Zelensky) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) के गिरते स्वास्थ्य को लेकर दावा किया है. और कहा पुतिन जल्द ही मर जाएंगे। यह बात उन्होंने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के बाद एक इंटरव्यू के दौरान कही।
बुधवार को पेरिस में एक इंटरव्यू के दौरान जेलेंस्की (Zelensky) ने आश्चर्यजनक बयान दिया, कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही मर जाएंगे और इससे रूस और यूक्रेन दोनों देशों के बीच के युद्ध का अंत हो सकता है। जेलेंस्की ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा यह एक तथ्य है। इसके साथ सब कुछ खत्म हो जाएगा।

क्या पुतिन का बीमार होना सच हैं? (Is Putin's illness true)
पिछले कुछ सालों में व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) की सेहत को लेकर कई अटकलें लगा चुकी हैं.एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले कई समय से पुतिन का चेहरा फूला हुआ दिखाई देता है. इसके अलावा कई बार सार्वजनिक बैठकों में उन्हें कुर्सी को पकड़कर बैठे देखा गया है. उनके हाथ-पैर अचानक से हिलते नज़र आयें और शरीर में कंपन भी नजर आया है. साल 2022 में एक मीटिंग के दौरान उनका झुका कर बैठना, टेबल को पकड़ना देखा गया है और जबान भी लड़खड़ाती सुनी गयी। इन घटनाओं ने पुतिन की सेहत को लेकर तरह तरह की अफवाहों को जन्म दे रही हैं, हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव का बढ़ना (Increasing international pressure on Russia)
फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने भी यूक्रेन (Ukrainian) के साथ मिलकर रूस के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि रूस को बिना किसी शर्त के 30 दिनों के युद्धविराम को स्वीकार करना चाहिए. साथ ही मैक्रों ने यूक्रेन के लिए 2.2 बिलियन डॉलर (करीब 2 अरब यूरो) की नई सैन्य मदद की घोषणा की है।
यह कदम रूस पर एक और अंतर्राष्ट्रीय दबाव डालने के लिए है, जिससे युद्ध की स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है और रूस को युद्धविराम पर विचार करने के लिए मजबूर किया जा सकता है।
क्या वाकई पुतिन का अंत निकट ? (Is Putin's end really near)
गौरतलब है कि पुतिन की बीमारी या मौत को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है, लेकिन जेलेंस्की (Zelensky) के बयान का उद्देश्य अब रूस को मनोवैज्ञानिक रूप से रूस पर हमला माना जा रहा है। चाहे वो सैन्य रूप से हो या नेतृत्व के स्तर पर. रूस पर मानसिक और राजनीतिक दबाव बढ़ाने की जेलेंस्की रणनीति कही जा सकती है। इस बयान का उद्देश्य रूस के भीतर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुतिन के नेतृत्व को कमजोर करना हो सकता है। जेलेंस्की का यह बयान रूस के मनोबल को तोड़ने और युद्ध को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए एक रणनीतिक कदम प्रतीत होता है।

क्या पुतिन देंगे कोई जवाब? (Will Putin give any answer)
अब यह देखना होगा कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की ओर से इस बयान पर कोई जवाबी प्रतिक्रिया आती है या नहीं। जेलेंस्की का यह बयान सिर्फ एक स्वास्थ्य संबंधी टिप्पणी नहीं है, बल्कि पुतिन पर दबाव बनाने और रूसी सत्ता के अंदरूनी ढांचे को हिलाने के लिए एक रणनीति है।
जैसे-जैसे युद्ध बढ़ रहा है, यह बयान भविष्य में रूस और यूक्रेन (Ukrainian) के रिश्तों में और अधिक जटिलता ला सकता है, और वैश्विक राजनीति पर भी इसका असर हो सकता है। अब देखना होगा कि क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से कोई जवाबी बयान आता है क्या? जेलेंस्की (Zelensky) का यह बयान केवल एक स्वास्थ्य संबंधी टिप्पणी नहीं है, बल्कि पुतिन पर दबाव बनाने और रूसी सत्ता के अंदरूनी ढांचे को हिलाने के लिए है।
For more articles visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (798)
- अपराध (79)
- मनोरंजन (243)
- शहर और राज्य (303)
- दुनिया (349)
- खेल (233)
- धर्म - कर्म (397)
- व्यवसाय (133)
- राजनीति (456)
- हेल्थ (140)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (252)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (173)
- महाराष्ट्र (97)
- बिहार (54)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (66)
- शिक्षा (87)
- नुस्खे (54)
- राशिफल (212)
- वीडियो (690)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..