
नेपाल की जेल से करीब 7000 कैदी फरार, जेल में सुरक्षाकर्मी से झड़प में पांच किशोर कैदियों की मौत
-
Manjushree
- September 11, 2025
नेपाल (Nepal) में जेन -जी विरोध प्रदर्शन में करीब 7000 कैदी नेपाल की जेल से फरार हो गए। नेपाल के एक जेल में सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प में कम से कम पांच किशोर कैदियों की मौत हो गई।
नेपाल में चल रहे आंदोलन से भारत के सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाली जेल की चारदीवारी से निकले इन कैदियों में से कई का मूवमेंट भारत-नेपाल सीमा की ओर देखा गया है। भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) अलर्ट हो गई है।
भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बरतते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल की जेल से फरार हुए पांच कैदियों को पकड़ लिया। ये सभी कैदी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन कैदियों को सीमा चौकी पर जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने रोका और पहचान पत्र न दिखा पाने पर हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में पुष्टि हुई कि ये वही कैदी हैं जो कल काठमांडू स्थित दिलीबजार जेल से भाग निकले थे।
अधिकारियों ने बताया कि नेपाल जेल से फरार कैदियों की गिरफ्तारी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की सजगता का नतीजा है, जिसने संभावित खतरे को समय रहते रोक लिया।नेपाल में जोरदार हिंसक प्रदर्शन का फायदा उठाकर कई जेलों से हजारों कैदियों के फरार होने की जानकारी मिली हैं। नेपाल के कई जिलों में जेल तोड़ने की घटना सामने आई है। जेल से भागने के लिए कैदियों ने पहले आग लगाई इसके बाद मुख्य दरवाजे को तोड़कर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, ऐसे ही बांके के बैजनाथ ग्रामीण नगर पालिका-3 स्थित नौबस्ता क्षेत्रीय जेल के नौबस्ता सुधार गृह में मंगलवार रात सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई झड़प में पांच किशोर कैदियों की मौत हो गई, चार अन्य घायल हो गए। घटना के दौरान जेल के 585 कैदियों में से 149 और किशोर गृह के 176 बंदियों में से 76 मौका पाकर फरार हो गए।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2103)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (344)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (867)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (643)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (566)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (494)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (226)
- दिल्ली (259)
- महाराष्ट्र (172)
- बिहार (188)
- टेक्नोलॉजी (189)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (377)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (52)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (12)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..