
नेपाल के बाद अब फ्रांस में सरकार के खिलाफ शुरू हुआ प्रोटेस्ट, सड़कों पर उतरे लोग
-
Manjushree
- September 10, 2025
नेपाल में विरोध प्रदर्शन चल ही रहा है कि अब फ्रांस (France) की सड़कों पर सरकार के खिलाफ जनता सड़क पर उतर आई है। फ्रांस की जनता इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। फ्रांस की राजधानी पेरिस में जनता आगजनी, तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव कर रही है।
फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शन में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ ब्लॉक एवरीथिंग नाम के नए आंदोलन ने बुधवार सुबह देशभर में हाईवे जाम कर दिए। जगह-जगह आगजनी, नारेबाजी और सड़कों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला।
फ्रांस की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मैंक्रों सरकार ने लोगों के जीवनस्तर को सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया और उनका वित्तीय प्रबंधन काफी खराब रहा है। फ्रांस में गुस्साई जनता ने कई बसों को भी आग के हवाले कर दिया है।
फ्रांस में सरकार विरोधी ब्लॉक एवरीथिंग कोई सामान्य प्रदर्शन नहीं है। यह आंदोलन इस विचार पर आधारित है कि देश की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था अब जनता के काम की नहीं रही। शुरुआत दक्षिणपंथी समूहों ने की थी, लेकिन अब इसे वामपंथ और अतिवामपंथी ताकतों ने अपने कब्जे में ले लिया है।
फ्रांस सरकार विरोधी प्रदर्शन फ्रांस में हर जगह हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैफिक को पूरी तरह रोक दिया, जगह-जगह कूड़ेदानों को जलाए जा रहे हैं और जगह-जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हो रही है। प्रदर्शनकारी हर गतिविधि पर रोक लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों का सीधा संदेश है कि अगर सिस्टम काम नहीं करता, तो देश की मशीनरी को रोक दो। इसी सोच के चलते उन्होंने हाईवे, शहरों और परिवहन तंत्र को ठप करने का ऐलान किया।सुरक्षा बलों की तैनाती के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ताकि जल्द से जल्द सभी अवरोधों को हटाया जा सके।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2096)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (343)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (860)
- खेल (380)
- धर्म - कर्म (641)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (566)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (493)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (226)
- दिल्ली (258)
- महाराष्ट्र (172)
- बिहार (186)
- टेक्नोलॉजी (188)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (377)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (52)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..