
नेपाल में उग्र भीड़ का हमला, प्रदर्शनकरियों ने पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया
-
Manjushree
- September 10, 2025
नेपाल (Nepal) में जेन-जी प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन हिंसक होता दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी रविलक्ष्मी चित्रकार को भी निशाना बनाया जिसमे उनकी जान चली। उग्र प्रदर्शनकारियों पर ही उन्हें जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया गया है।
नेपाली मीडिया के दावे के अनुसार, उन्हें कीर्तिपुर बर्न अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू में पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनाल की पत्नी को घर के अंदर बंद कर दिया और फिर वह पूरी तरह से झुलस गई।
नेपाल में Gen-Z प्रदर्शनकारी हमले के समय पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी अपने बेटे निर्भीक खनाल के साथ घर पर थीं, आग लगते ही आनन फानन में उन्हें छावनी स्थित नेपाली सेना के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें कुछ समय तक आईसीयू में भी रखा गया। हालांकि वह बहुत बुरी तरह झुलसी थीं, ऐसे में उन्हें स्पेशल बर्न यूनिट कीर्तिपुर रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि, नेपाल की सेना ने घर में आगजनी की घटना के पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल को बचा लिया था।
नेपाल प्रदर्शनकारी हमले में काठमांडू समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में वरिष्ठ नेता शिकार हुए, उनके घरों को आग लगाया और सार्वजनिक इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, उन्होंने राष्ट्रपति आवास, प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट को भी आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं समर्पण करने के बावजूद उग्र प्रदर्शनकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की भी हत्या कर दी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2096)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (343)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (860)
- खेल (380)
- धर्म - कर्म (641)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (566)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (493)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (226)
- दिल्ली (258)
- महाराष्ट्र (172)
- बिहार (186)
- टेक्नोलॉजी (188)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (377)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (52)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..