Dark Mode
  • day 00 month 0000
40 की उम्र के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए महिलाओं के लिए हेल्दी डाइट प्लान

40 की उम्र के बाद क्या खाएं और क्या नहीं? जानिए महिलाओं के लिए हेल्दी डाइट प्लान

40 की उम्र के बाद महिलाओं की डाइट बदलना बहुत जरूरी है क्यों कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। जैसे हड्डियां कमजोर होना, मेटाबॉलिज्म धीमा होना, हार्मोन में उतार-चढ़ाव और थकान जल्दी लगना। खासकर 40 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है, ताकि वे आने वाले वर्षों में भी फिट और एक्टिव बनी रहें।

 

40 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए ऐसा डाइट प्लान जरूरी हो जाता है जो शरीर को पूरा पोषण दे और उम्र से जुड़े बदलावों से बचाए।

 

40 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए डाइट प्लान

 

  • दिन की शुरुआत सुबह खाली पेट गुनगुने पानी और 5 भिगोए हुए बादाम से करें, जो शरीर को डिटॉक्स करने और दिमाग को तेज करने में मदद करते हैं।
  • नाश्ते में पोहा, उपमा या दलिया जैसे हल्के और पौष्टिक विकल्प लें, साथ में एक उबला अंडा या एक गिलास दूध भी जरूर शामिल करें।
  • सुबह और दोपहर के बीच 1 फल खाएं जैसे सेब, केला या पपीता, जो फाइबर और विटामिन से भरपूर होते हैं।
  • दोपहर के खाने में रोटी, दाल, हरी सब्जी, थोड़ा चावल और सलाद लें, जिससे प्रोटीन, आयरन और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।
  • शाम के नाश्ते में मुनक्का या मूंग दाल चीला खाएं और साथ में ग्रीन टी लें, जो एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है।
  • 40 उम्र के बाद महिलाएं डिनर हल्का रखें, जैसे खिचड़ी, सूप या सब्जी वाला दलिया और सलाद सबसे अच्छे विकल्प हैं।
  • सोने से पहले गुनगुना हल्दी वाला दूध पिएं, जो नींद को बेहतर बनाने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत करता है।
  • इस डाइट के साथ रोजाना हल्की एक्सरसाइज, योग और पर्याप्त नींद लेना न भूलें।

 

 40+ महिलाओं की पोषणयुक्त डाइट प्लान – क्या खाएं?

 

  • कैल्शियम से भरपूर चीजें — दूध, दही, पनीर, रागी और तिल को रोजाना डाइट में शामिल करें। ये हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और
  • ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने में मदद करते हैं।
  • आयरन युक्त खाद्य पदार्थ — हरी पत्तेदार सब्जियां, चुकंदर, अनार और किशमिश जैसी चीजें खाएं, जो थकान कम करने और एनीमिया से बचाने में कारगर हैं।
  • प्रोटीन जरूरी है- मांसपेशियों की ताकत और शरीर की ऊर्जा के लिए दालें, सोया, अंडे, पनीर, दही और मूंगफली को नियमित रूप से खाएं
  • फाइबर वाला खाना - जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, सब्जियां और फल, ये पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं और वजन को भी कंट्रोल में रखते हैं।
  • अच्छी चर्बी (Healthy Fats) - अलसी के बीज, अखरोट, बादाम और ऑलिव ऑयल जैसे विकल्प हार्ट और त्वचा की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

 

40+ महिलाओं को किन चीजों से बचना चाहिए?

 

  • ज्यादा नमक और चीनी से हाई BP और डायबिटीज का खतरा हो सकता है।
  • प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से वज़न बढ़ाता है और कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है।
  • बहुत ज्यादा कैफीन से नींद और हॉर्मोनल बैलेंस पर असर पड़ता है।
  • धूम्रपान और एल्कोहल से हॉर्मोन गड़बड़ी और हड्डियों को नुकसान हो सकता है।

 

4 जरूरी बातें महिलाओं के लिए:

40 की उम्र के बाद सिर्फ सही खानपान ही नहीं, बल्कि एक अच्छी जीवनशैली भी बहुत जरूरी हो जाती है।

 

  • महिलाएं रोजाना थोड़ी देर वॉक या योगा जरूर करें, जिससे शरीर एक्टिव और लचीला बना रहे।
  • मानसिक तनाव से बचने के लिए ध्यान (Meditation) को अपनी दिनचर्या में शामिल करें, ताकि मन शांत और फोकस बना रहे।
  • साल में कम से कम एक बार ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं, ताकि शरीर में किसी कमी या बीमारी का समय रहते पता चल सके।
  • इसके साथ ही नींद को हल्के में न लें। हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें, क्योंकि नींद शरीर की मरम्मत और मानसिक ताजगी के लिए बेहद जरूरी है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?