
पढ़िए आज 19 अप्रैल की राजस्थान की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- April 19, 2025
- मंत्री भजनलाल शर्मा ने आमेर विधानसभा आगमन पर टांटयावास टोल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और जनता द्वारा किए गए स्नेहपूर्ण स्वागत-अभिनंदन से उनका हृदय प्रफुल्लित हो गया। उन्होंने सभी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।
- श्रीगंगानगर में भीषण गर्मी को देखते हुए CMHO डॉ. अजय सिंगला ने अनूपगढ़ उप जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के लिए शीतल पेयजल, पंखे, कूलर और एसी जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वार्डों में पर्याप्त बेड और बेहतर व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें अमेरिकी उप राष्ट्रपति श्री जे.डी. वेंस के जयपुर आगमन के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सुरक्षा प्रबंधों, प्रोटोकॉल मानकों और समन्वित कार्ययोजना पर जोर दिया गया। 21 तारीख को उप राष्ट्रपति के स्वागत हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी।
- डीग जिले के गांव घरवारी में आंगनबाड़ी भवन की कमी और छुट्टियों में स्कूल की चाबी न मिलने के कारण कार्यकर्ता को मजबूरन अपने घर में ही बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा है, जहां घरेलू कामकाज और जगह की तंगी के चलते पढ़ाई भी बाधित हो रही है। हर छुट्टी पर यही समस्या दोहराई जाती है, लेकिन विभाग और प्रशासन दोनों ही इस गंभीर स्थिति पर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे नन्हे बच्चों का भविष्य संकट में नजर आ रहा है।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शेखावाटी के प्रवेश द्वार सरगोठ बॉर्डर पर भव्य स्वागत हुआ। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा नेता हरिराम रणवां, विधायक गोरधन वर्मा, कुलदीप धनकड़ सहित कई नेता मंच पर उपस्थित रहे।
- जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने शाहाबाद क्षेत्र के अस्पताल, सहरिया बस्ती और गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी और गर्मी से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में पंखे, कूलर और दवाइयों की उपलब्धता की जांच की, साथ ही बस्तियों में पेयजल और छाया की व्यवस्था पर जोर दिया। गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं का भी जायजा लेकर समुचित सुधार और निगरानी के आदेश दिए।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि राज्य में बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप से बचाव के लिए राज्य सरकार की बदइंतजामी पर हाईकोर्ट की चिंता बिल्कुल सही है। पिछली साल के निर्देशों के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उन्होंने सरकार से इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है ताकि आमजन को लू से होने वाली असमय मृत्यु से बचाया जा सके।
- रींगस (सीकर) में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे का विरोध तेज हो गया है, जहां रींगस पंचायत समिति संघर्ष समिति और इंडिया गठबंधन के दल मुख्यमंत्री से रींगस को पंचायत समिति घोषित करने की मांग कर रहे हैं। इस विरोध को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि विपक्षी नेताओं को रोका जा सके और किसी भी प्रकार की अशांति से बचा जा सके।
- राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने आज राजकीय आवास संख्या 384 पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए नागरिकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उपमुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निवारण के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान किए।
- बूंदी के गुमानपुरा हाईवे 52 पर स्थित सोयाबीन प्लांट में हादसा हुआ है, जहां टीन शेड गिरने से दो लोग दब गए। सिविल डिफेंस और पुलिस मौके पर पहुंची, और एक व्यक्ति को बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इसके अलावा, फैक्ट्री में आग लगने की खबर भी आई है, जहां तीन में से दो लोगों को बाहर निकाला गया है।
- आज आईपीएल का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। दोनों टीमें इस जबरदस्त मुकाबले में जीत के लिए कड़ी टक्कर देंगी। राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड पर जीत दर्ज करने की फिराक में है वहीँ लखनऊ भी जीतने के लिए उत्सुक नजर आ रही है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%