
Rajasthan News : भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अब गायों के लिए नहीं कर सकेंगे 'आवारा' जैसे शब्दों का इस्तेमाल
-
Anjali
- October 28, 2024
Rajasthan News : राजस्थान सरकार ने गायों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। गायों के लिए आवारा और बेसहारा जैसे शब्दों के उपयोग पर रोक लगाते हुए अब गाय के लिए निराश्रित शब्द का उपयोग करने के आदेश जारी किए गए हैं। अब राजस्थान में किसी भी गाय के लिए आवारा जैसे शब्दों की जगह निराश्रित और बेसहारा शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही सभी सरकारी आदेशों, दिशा-निर्देशों, सूचना पत्र, परिपत्र और रिपोर्ट में ‘आवारा‘ शब्द की जगह निराश्रित गौवंश का उपयोग किया जाएगा। इसे लेकर गोपालन विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा ने सभी जिला कलक्टरों व जिला स्तरीय गोपालन समिति के अध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें गौवंश को सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा माना गया है।
इस संबंध में आज पशुपालन और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत आदेश जारी करेंगे। आज दोपहर में सचिवालय स्थित अपने कक्ष में मंत्री इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार की ओर से राज्य में गाय को 'राज्य माता' का दर्जा दिए जाने के बाद दूसरे प्रदेशों में भी अब इसकी मांग उठ रही है। हाल ही में सीकर से बीजेपी के विधायक गोरधन वर्मा ने गाय को 'राज्य माता' का दर्जा की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने सीएम भजनलाल शर्मा को एक चिट्ठी भी लिखी थी।
असहाय गोवंश कहकर संबोधित किया जाना चाहिए
गोपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि गाय हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं. इन दिनों विभिन्न कारणों से गोवंश बेसहारा और असहाय हो जाती हैं, जो सड़कों पर या सार्वजनिक स्थानों पर असहाय अवस्था में दिखाई देती हैं। इस कारण इन गोवंश के लिए आवारा शब्द का प्रयोग किया जाता है, जो पूरी तरह से अपमानजनक और अनुचित है। क्योंकि यह हमारे सांस्कृतिक मूल्यों के विरुद्ध है और खुलेआम घूम रही गोवंश को आवारा नहीं बल्कि बेसहारा और असहाय गोवंश कहकर संबोधित किया जाना चाहिए।
बता दें कि लंबे समय से नगर निगम और नगर परिषदों में गायों को लेकर आवारा गाय शब्द का प्रयोग किया जा रहा था, जिसके लिए अब गोपालन विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। ऐसे में भविष्य में आवारा गायों के स्थान पर बेसहारा और असहाय गाय शब्द का प्रयोग किया जाएगा।
किसी के साथ अन्याय नहीं होगा- भजनलाल शर्मा
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को कहा कि बीजेपी की सरकार लोगों को विश्वास दिलाती है कि प्रदेश कानून के अनुसार चलेगा और किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
गौ कल्याण के लिए 250 करोड़ का फंड
पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि भाजपा सरकार गायों और बैलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि गौ कल्याण के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान कर मुख्यमंत्री पशुधन विकास कोष का गठन किया जाएगा।
मंगला पशु बीमा योजना की शुरुआत
मंत्री जोराराम कुमावत ने जुलाई में विधानसभा में कहा था कि दुधारू पशुओं के साथ-साथ अन्य पशुओं को भी शामिल करते हुए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना शुरू की जाएगी। पशुपालकों की सुविधा के लिए सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से पशु मेले आयोजित किए जाएंगे।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1890)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (779)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (572)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (545)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (51)
- राजस्थान (451)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (151)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (5)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..