Dark Mode
  • day 00 month 0000
PM मोदी 30 सितंबर को मुंबई जाएंगे, भूमिगत मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

PM मोदी 30 सितंबर को मुंबई जाएंगे, भूमिगत मेट्रो का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) 30 सितंबर को मुंबई दौरे पर जाएंगे और वर्ली से कफ परेड तक की भूमिगत मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इस मेट्रो का पहला फेज सिप्ज एमआईडीसी से आचार्य अत्रे मेट्रो स्टेशन तक पहले ही शुरू हो चुका है। पीएम मोदी दूसरे फेज का उद्घाटन करके मुंबईवासियों को बड़ी सौगात देंगे। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, पूरी लाइन 33.5 किमी लंबी होगी, जिसमें 27 स्टेशन होंगे, और इनमें से 26 स्टेशन भूमिगत हैं।

 

मुंबई मेट्रो उद्घाटन के इस नए फेज के शुरू होने के बाद कफ परेड से वर्ली तक का 11 किमी का सफर आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। इसके बाद कोलाबा से आरे कॉलोनी तक का सफर सड़क के 2-3 घंटे की जगह सिर्फ एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा। यह मेट्रो सेवा मुंबई में यात्रा को सुविधाजनक और आरामदायक बनाएगी।

 

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुंबई को पिछली सरकारों ने पीछे रखा, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में यह एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत मेट्रो परियोजना पूरी हुई। उन्होंने बताया कि बीडीडी चॉल और गिरगांव के पुनर्वास भवनों में सुधार किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर जीवन मिलेगा। फडणवीस ने कहा कि पीएम मोदी के 10 साल के नेतृत्व में मुंबई स्टार्टअप की राजधानी बन गई है। उन्होंने बताया कि देश के डेटा सेंटर क्षेत्र में 60 प्रतिशत क्षमता महाराष्ट्र ने पूरी की है, और आने वाली तकनीकी क्रांति में महाराष्ट्र अग्रणी होगा।

 

इस भूमिगत मेट्रो उद्घाटन के साथ पीएम मोदी 30 सितंबर मुंबई दौरे पर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। पीएम मोदी का यह कदम न सिर्फ मुंबईवासियों के लिए यात्रा आसान करेगा बल्कि शहर में आधुनिक परिवहन के क्षेत्र में नई मिसाल स्थापित करेगा।

 

 ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From
You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?