Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 17 सितंबर  की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 17 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें

  • दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-मॉरीशस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों को अद्वितीय बताया। राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि रामगुलाम के अनुभव से द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

 

  • राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि किसानों, वैज्ञानिकों और सरकारी नीतियों के सहयोग से देश की कृषि क्षेत्र 3.7% की दर से बढ़ रहा है। यह वृद्धि दर विश्व में सबसे अधिक है। उन्होंने इसे भारत की कृषि शक्ति का प्रतीक बताया।

 

  • भारत अब अंतरराष्ट्रीय कानूनी माप विज्ञान संगठन की पैटर्न स्वीकृति प्रमाणपत्र जारी करने वाला 13वां देश बन गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि देश में महंगाई दर 11 सालों में सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है। जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर निगरानी देशभर के 474 केंद्रों के माध्यम से की जा रही है।

 

  • भोपाल के हाट बाजार में स्वदेशी मेले को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज भारत अपनी प्रतिभा और उद्यमिता के दम पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगों तक सभी के योगदान को सराहा।

 

  • RJD नेता तेजस्वी यादव ने 'बिहार अधिकार यात्रा' की शुरुआत करते हुए कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कोई भ्रम नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ही असली मालिक है और वही तय करेगी कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में एशिया के पहले महिला समर्पित कैंसर केंद्र 'अपोलो एथेना' का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे महिला स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। यह केंद्र दिल्ली ही नहीं, देश और दुनिया की महिलाओं को लाभ पहुंचाएगा।

 

  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री स्मृति चिह्नों की सातवीं ई-नीलामी की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 1300 से अधिक उपहारों की ऑनलाइन नीलामी आज से शुरू हो रही है। इनमें पेंटिंग्स, मूर्तियां, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और खेल से जुड़े स्मृति चिह्न शामिल हैं।

 

  • बिहार सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चार लाख रुपये तक के ऋण को ब्याज मुक्त करने का निर्णय लिया है। यह कदम छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा।

 

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत सामग्री, सुरक्षित आश्रय, भोजन, स्वच्छ जल और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 'GJS - इंडिया जेम एंड ज्वेलरी शो 2025' का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल व्यापार नहीं, बल्कि रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। रत्न और आभूषण क्षेत्र हमारी हजारों साल पुरानी परंपरा है, जिसे आधुनिकता से जोड़ने का कार्य हो रहा है।

 

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गोरखपुर की घटना पर सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में गंभीर घटनाएं हो रही हैं और आम जनता सड़कों पर है। सरकार को तुरंत मदद और न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?