
राजस्थान की 10 जून 2025 की प्रमुख खबरें
-
Renuka
- June 10, 2025
- सीएम भजनलाल शर्मा ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर ‘11 वर्ष संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम के तहत मीडिया से संवाद किया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
- उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने प्रातःकाल राजकीय आवास पर योगाभ्यास किया और कहा कि- योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह जीवन की एक पूर्ण और संतुलित प्रणाली है। उन्होंने सभी से योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
- डीग में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत लाल वाले कुंडा पर सफाई एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक डॉ. शैलेश सिंह ने जल पूजन कर भाग लिया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति, समेत भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
- बीकानेर प्रवास पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने जिला कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक में शहर व जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की, जिसमें कोल, लिग्नाइट और नाइट टूरिज्म जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में विधायक, जिला प्रमुख और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
- बारां में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा श्रमदान और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग और सड़क किनारे वृक्षारोपण कार्य किए गए।
- डीग में जिला कलेक्टर कौशल की अध्यक्षता में अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें वंदे गंगा अभियान, बजट घोषणाओं की क्रियान्विति, गर्मी से निपटने की तैयारियों और विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को टीम वर्क और जनभागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
- दौसा में गौशाला प्रशासन और गौसेवकों ने राजस्व मंडल अजमेर के फैसले के बावजूद तहसीलदार दौसा द्वारा जमीन नामांतरण में देरी के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और तत्काल कार्रवाई की मांग की। वहीं चेतावनी दी है कि यदि आदेश नहीं माने गए तो कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया जाएगा।
- डीग जिले के कामां उपखण्ड में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम की जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली, जिसमें विधायक नौक्षम चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और महिलाओं सहित हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा व ठंडाई पिलाकर स्वागत किया।
- उदयपुर के विश्वविख्यात स्वर्ण शिल्पी डॉ. इकबाल सक्का ने मात्र 50 मिलीग्राम सोने से विश्व की सबसे छोटी 3 मिमी की तिरंगी इंसाफ की तराजू बनाकर नया कीर्तिमान रचा है, जिसे वे इलाहाबाद हाईकोर्ट को भेंट करना चाहते हैं। यह कृति न्याय और संविधान की भावना को समर्पित है।
- राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण लू का दौर जारी है, जहां गंगानगर में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 4-5 दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना न के बराबर बताई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1465)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (323)
- दुनिया (573)
- खेल (327)
- धर्म - कर्म (495)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (156)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (369)
- हरियाणा (51)
- मध्य प्रदेश (48)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (205)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (155)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (81)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (288)
- वीडियो (954)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (64)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%