Dark Mode
  • day 00 month 0000
Rajasthan Weather :  जानें राजस्थान के मौसम का हाल, तापमान में गिरावट का अनुमान

Rajasthan Weather : जानें राजस्थान के मौसम का हाल, तापमान में गिरावट का अनुमान

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक शेखावटी क्षेत्र के सीकर जिले में बुधवार रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान था।


राजस्थान का मौसम
आखिरकार मौसम ने अपना रुख बदल लिया है, और कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। दिसंबर के महीने में ठंड ने पूरी तरह से असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में सर्दी ने एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, और प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जिससे ठंड का प्रकोप और भी बढ़ गया है। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है। जयपुर मौसम केन्द्र ने जानकारी दी कि शेखावटी क्षेत्र के सीकर में बुधवार रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।


तापमान में गिरावट का अनुमान
वहीं अधिकारियों ने बताया कि- 9 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 7 और 8 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में आंशिक बादल छाएं रहने की संभावना है।


कहां कितना रहा तापमान
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार- बुधवार रात को विभिन्न स्थानों पर न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया है। सीकर में 6 डिग्री, चूरू में 6.5 डिग्री, संगरिया में 7.4 डिग्री, पिलानी में 8.3 डिग्री, अलवर में 9.8 डिग्री, भीलवाड़ा और चित्तोड़गढ़ में 10-10 डिग्री, डबोक में 10.5 डिग्री, अंता में 10.4 डिग्री और डबोक (उदयपुर) में 10.5 डिग्री सेल्सियस। वहीं, बृहस्पतिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।


सुबह और शाम ठंड का असर ज्यादा
दिसंबर के पहले ही सप्ताह में सुबह और शाम की सर्दी ने अपनी तीव्रता दिखानी शुरू कर दी है। इस मौसम का सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा, जब फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह और शाम की तेज सर्दी ने लोगों को अलाव जलाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, दिन में धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन जैसे ही शाम हुई, ठंड फिर से अपना असर दिखाने लगी।


कल कैसा रहेगा मौसम का हाल?
बता दें कि अधिकारियों के अनुसार- अगले दो दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि- 7 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत में सक्रिय होगा, जिसके बाद 9 दिसंबर से हिमालय क्षेत्र से आने वाली उत्तरी हवाओं का असर राजस्थान पर पड़ना शुरू होगा। राधेश्याम शर्मा ने कहा कि इस मौसमीय बदलाव के कारण 9 दिसंबर से राज्य के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में न्यूनतम तापमान में और कमी देखी जा सकती है।


कोहरे में कमी
इसके साथ ही इस बार कोहरे की तीव्रता कम रहने की संभावना है। हालांकि, 9 दिसंबर के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे हल्की ठंड का सामना किया जा सकता है और तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। फिर भी, कुल मिलाकर इस साल सर्दी का असर कम रहने की उम्मीद है, जो उन लोगों के लिए राहत की बात होगी जो कड़ाके की ठंड से जूझते हैं। फिर भी, मौसम में बदलाव को देखते हुए सावधानी बरतना महत्वपूर्ण रहेगा। गर्म कपड़े पहनने और अन्य आवश्यक एहतियात बरतने से आप सर्दी-जुकाम से बच सकते हैं।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?