Dark Mode
  • day 00 month 0000
Entertainment : 'देवा' मूवी पर मंडरा रहा खतरा, जानें 7वें दिन का कितना रहा कलेक्शन

Entertainment : 'देवा' मूवी पर मंडरा रहा खतरा, जानें 7वें दिन का कितना रहा कलेक्शन

Entertainment  :  शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'देवा' मूवी 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदों के साथ एंट्री की, लेकिन अब यह धीरे-धीरे ढेर होती नजर आ रही है। वहीं मूवी को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था, परन्तु यह फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक- देवा का बजट लगभग 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन इसके मुकाबले फिल्म की कमाई अब तक बहुत ही कम रही है। आइए जानते है देवा के 7वें दिन का कलेक्शन कितना रहा-

 

 

Entertainment : 'देवा' मूवी पर मंडरा रहा खतरा, जानें 7वें दिन का कितना रहा कलेक्शन

देवा मूवी ने 7वें दिन की इतनी कमाई
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर ‘देवा’ के ट्रेलर ने धूम मचा दी थी, जिसके बाद फिल्म का काफी बज देखा जा रहा था। हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसकी शुरुआत फीकी रही। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में मामूली तेजी भी आई, लेकिन फिर इसके कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। ‘देवा’ अभी तक अपना बजट नहीं वसूल कर पाई है।

 

ये भी पढ़े- Sky Force : अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनर मूवी, पहले दिन की धमाकेदार कमाई


देवा फिल्म पर मंडरा रहा खतरा
बता दें कि देवा मूवी की कमाई हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म के रिलीज होने के 7 वें दिन में करीब 30 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। जानकारी के अनुसार इसका बजट लगभग 50 करोड़ बताया जा रहा है। वहीं अब यह मूवी इस लिहाज से फ्लॉप होने के कगार पर पहुंच रही है।

 

Entertainment : 'देवा' मूवी पर मंडरा रहा खतरा, जानें 7वें दिन का कितना रहा कलेक्शन

क्या है इस मूवी की कहानी
देवा साल 2013 में आई मलयालम फिल्म मुंबई पुलिस का हिंदी रीमेक है। देवा का निर्देशन रोशन एंड्रयूजन की ओर से किया गया है। फिल्म में शाहिद कपूर ने एसीपी देव आंब्रे का किरदार निभाया रहे है। दरअसल एक हादसे के कारण एसीपी आंब्रे की याददाश्त चली जाती है, लेकिन कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब उसका दोस्त डीसीपी फरहान (प्रवेश राणा) उसे सबकुछ याद दिलाता है। इसके बाद वो खाकी वर्दी का अपमान करने वालों की जमकर क्लास लगाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?