
राजस्थान में मौसम के बदलते तेवर, पढ़िए आज की 11 खबरें
-
Renuka
- June 16, 2025
- तेलंगाना के बसारा में गोदावरी नदी में डूबने से राजस्थान के युवकों की मौत हो गई, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की, साथ ही कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश साझा किया।
- बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वंदे गंगा जल संरक्षण कार्यक्रम के तहत लव कुश वाटिका का उद्घाटन किया, जिसमें मंत्री संजय शर्मा, कलेक्टर नम्रता सहित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का संदेश दिया।
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई के दौरान प्रदेशभर से आए नागरिकों व कार्यकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली-सुमेरपुर प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं व आमजन द्वारा किए गए भव्य स्वागत और सत्कार के लिए हृदय से आभार जताया। उन्होंने प्रदेशवासियों के समर्थन को अपनी ताकत बताया।
- सवाई माधोपुर की गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरगढ़ में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल स्वावलंबन पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र गंगाशहर और महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए, जिसके तहत विद्यार्थियों को योग और प्राकृतिक चिकित्सा की प्रैक्टिकल शिक्षा दी जाएगी। कुलगुरु मनोज दीक्षित ने इसे छात्रों के कौशल विकास की दिशा में सराहनीय पहल बताया।
- वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित PTET परीक्षा डीग के 7 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई, जिसमें 1699 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा की निगरानी हेतु पर्यवेक्षक व उड़नदस्ता नियुक्त किया गया तथा केंद्रों पर ठंडे पानी और छाया की विशेष व्यवस्था रही।
- भिवाड़ी में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में बाबा मोहन राम की 128वीं परिक्रमा का मनमोहक आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी के साथ पक्षियों के लिए परिंडे लगाने, थैले बांटने, वृक्षारोपण जैसे जागरूकता संदेश दिए गए
- डीग में वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत आयोजित मीडिया राउंड टेबल में जल संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार की पहल और जनभागीदारी की महत्ता पर जोर दिया गया। जिला सूचना अधिकारी मनीष पांडेय ने जल स्रोतों के संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जानकारी दी।
- चित्तौड़गढ़ सांसद डॉ. सी.पी. जोशी ने उदयपुर में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लिए गए बड़े फैसलों की सराहना की, हालांकि कन्हैयालाल हत्याकांड पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से परहेज किया।
- राजस्थान में भीषण गर्मी से राहत देते हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर तेज हवाओं व आकाशीय बिजली की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की अपील की है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1488)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (588)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (498)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (376)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (965)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%