Dark Mode
  • day 00 month 0000
क्यों देरी से निकलता है करवाचौथ का चांद? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

क्यों देरी से निकलता है करवाचौथ का चांद? जानें क्या है इसके पीछे का साइंस

आज 10 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ मनाया जाएगा। अखंड सुहाग का पर्व महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। करवाचौथ व्रत से कई पौराणिक कथाएं जुड़ी मानी जाती हैं और चांद की पूजा कर पति की लंबी उम्र की कामना की जाती है। इस दिन चाँद का दीदार भी अलग ही अनुभव होता है। जब तक चाँद नहीं निकलता है तब तक महिलाएं अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत नहीं खोलती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि करवा चौथ के दिन ही चांद देरी से क्यों निकलता है?

 

चांद देरी से क्यों निकलता है


करवाचौथ के दिन चांद देरी से निकलने के पीछे विज्ञान का एक साधारण सा नियम काम करता है। चांद हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके आसमान में पूर्व दिशा की ओर बढ़ता है। यानी, वो रोज़ अपनी जगह से थोड़ा आगे खिसक जाता है। चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा पूर्व दिशा में करता है। वहीं इस समय पृथ्वी अपनी धूरी पर थोड़ी से झुकी हुई होती है। हर रात और हर दिन चंद्रमा को उस स्थिति तक पहुंचना पड़ता है जहां वह पुनः उदय होगा, जिससे आमतौर पर पिछली रात की तुलना में चंद्रोदय में देरी होती है।


चंद्रमा प्रत्येक दिन लगभग 50 मिनट देरी से उदय होता है। और कभी-कभी 60 मिनट देरी से भी उदय होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चांद हर रोज आसमान में करीब 13 डिग्री आगे बढ़ जाता है। पृथ्वी को अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने में लगभग 24 घंटे का समय लगता है। वहीं चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है। हर दिन चाँद पृथ्वी के सापेक्ष लगभग 13 डिग्री आगे बढ़ जाता है, इसलिए उसे क्षितिज पर आने में थोड़ा अधिक समय लगता है। चंद्रमा भी पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में काफी आगे निकल गया होता है। पृथ्वी को थोड़ा और घूमना पड़ता है।

 

करवाचौथ पूर्णिमा के लगभग 4 दिन बाद आता है, जब चाँद अपनी घटती अवस्था (शुक्ल पक्ष से कृष्ण पक्ष की ओर) में होता है। इस समय चाँद पश्चिम की ओर थोड़ा झुक जाता है, इसलिए उसका उदय समय और भी आगे खिसक जाता है। आमतौर पर करवाचौथ का त्योहार अक्टूबर या नवंबर के महीने में मनाया जाता है। इस समय के दौरान चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर अपनी कक्षा में थोड़ा सा आगे पीछे होता है। इसी झुकाव के कारण दिन और रात के समय में बदलाव होता है। ऐसे में करवाचौथ के दिन सूर्य और चंद्रमा की ऐसी स्थिति होती है कि चंद्रमा को दिखाई देने में थोड़ा समय लगता है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?