करवा चौथ 2025 पर सास को बायना में दें ये चींजे, मिलेगा ढेर सारा प्यार
-
Manjushree
- October 9, 2025
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। महिलाओं के लिए करवा चौथ बहुत खास त्योहार होता है। हर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। लेकिन इस पर्व की एक और महत्वपूर्ण परंपरा है, वह है सास को ‘बायना’ देने की। करवा चौथ पर सास बहु को सरगी देती है, तो वही बहु भी अपनी सास को बायना में उपहार देती है। माना जाता है कि इसके बिना करवा चौथ अधूरा है। आइये जानें वो खास चीजें जो आप अपनी सासू मां को बायना में दे सकती हैं।
करवा चौथ पर सास को बायना में चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, काजल, मेहंदी और कंघी जैसे श्रृंगार के सामान दें। ये सभी वस्तुएं सौभाग्य और वैवाहिक सुख का प्रतीक हैं। करवा चौथ के बायना में मिठाई, फल और मेवे रखना भी जरूरी होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बनी रहती है। घर पर बनी मिठाई देना और भी शुभ माना जाता है।
करवा चौथ 2025 पर साड़ी या सूट का सेट
करवा चौथ 2025 पर बायना में सास को ट्रेंडिंग साड़ी या सूट देना बहुत शुभ माना जाता है। अपनी सास के पसंद की भी साड़ी या शूट दे सकती हैं। कोशिश करें कि रंग पारंपरिक हो, जैसे लाल, गुलाबी या सुनहरा। ये रंग सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माने जाते हैं। काला रंग का सूट और साड़ी देना अशुभ माना जाता है।
करवा चौथ 2025 पर ड्राई फ्रूट्स बॉक्स
करवा चौथ 2025 पर सासू मां को ड्राई फ्रूट्स का बॉक्स देना भी एक अच्छा ऑप्शन है। कहते हैं कि करवाचौथ पर सास को बादाम देने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। त्योहारों पर मार्केट में ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक आसानी से मिल जाते हैं, बायना में सास के लिए उपहार में देने के लिए बेस्ट हैं। इसके अलावा आप सासू मां की पसंद का भी खाने की चीजें दे सकती हैं।
करवा चौथ 2025 पर गिफ्ट ऑप्शन
करवा चौथ पर अपने सास को हैंडबैग, सैंडल और घड़ी भी उनकी पसंद का उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। इसके अलावा आपको बजट में जो कुछ भी अपनी सास के लिए पसंद आए, आप उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। सास-बहू का प्रेम और गहरा हो जायेगा।
करवा चौथ 2025 पर आभूषण दें
करवा चौथ पर अपने सामर्थ्य अनुसार सास को सोने या चांदी का कोई आभूषण भी दे सकती हैं। गले का हार, चैन या फिर चांदी की पायल या बिछिया, जैसी तमाम चीजें आप उन्हें गिफ्ट कर सकती हैं। कहते हैं ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है और अखंड सौभाग्य बना रहता है।
करवा चौथ 2025 पर 16 श्रृंगार की थाली
करवा चौथ पर सास को बायना में आप कई चीजों को सजाकर थाली दे सकती हैं। इसमें आप 16 श्रृंगार की इन चीजों को शामिल कर सकती हैं और एक सुंदर थाल सजाकर गिफ्ट कर सकती हैं।
सास का अलावा और किसे दें बायना
अगर किसी महिला की सास न हो तो करवा चौथ पर अपनी जेठानी को बायना दे सकती है। यदि जेठानी भी न हो तो आप अपने ननदों या अपने पड़ोस में किसी बुजुर्ग महिलाओं को बायना दे सकती हैं। ऐसा करने से महिलाओं को करवा चौथ के व्रत का संपूर्ण फल मिलता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..