
किन राशियों को मिलेगी आज खुशखबरी, आइए जानें आज का दिन
-
Manjushree
- March 25, 2025
आज का राशिफल, 25 मार्च 2025, मंगलवार का दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या सहित सभी राशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जानें। कैसा रहेगा जॉब, करियर, बिजनेस और लव लाइफ के लोगों के लिए।
Rashifal 25 March 2025: आज यानि 25 मार्च 2025 का दिन मेष राशि वालों के लिए सुखमय रहेगा। मिथुन राशि वालों के यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। कल मकर राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी, आज का राशिफल सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं -
मेष का राशिफल
मेष राशि के घर आज के दिन किसी अतिथि का आगमन होगा। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपनी सुख-समृद्धि को भी बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। कोई संपत्ति से जुड़ा कानूनी मामला भी सुलझेगा।
वृषभ का राशिफल
वृषभ राशि को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको शीघ्रगामी वाहनों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने अधूरे कामों को पूरा करने में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा सर हाथ लगेगा।
मिथुन का राशिफल
मिथुन राशि के व्यक्ति के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने अपने धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल जाता है। कार्य क्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं।
कर्क का राशिफल
कर्क राशि के व्यक्ति को आज के दिन अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। माता-पिता आपके प्रत्येक काम में पूरा साथ देंगे। आप भाइयों से यदि किसी काम को लेकर धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने घरेलू मामलों को घर में ही निपटाने की कोशिश करें।
सिंह का राशिफल
सिंह राशि के व्यक्ति के लिए आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। इनकम में चार चांद लगेंगे। विद्यार्थियों ने यदि परीक्षा दी थी, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम में धन लगाने का मौका मिलेगा। आपको एक साथ काफी काम हाथ लगने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिलने की संभावना है।
कन्या का राशिफल
कन्या राशि के व्यक्ति के आज सभी काम सफल होंगे। आपके धन लाभ से आपके सभी काम पूरे होते दिख रहे हैं। किसी की कहीं सुनी बातों में आकर लड़ाई-झगड़े में न पड़े। रोजगार को लेकर आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपने यदि किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई किया था, तो उसके मिलने की संभावना है।
तुला का राशिफल
तुला राशि के व्यक्ति के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहने वाला है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में आपकी छवि और निखरेगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने कामों को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है।
वृश्चिक का राशिफल
वृश्चिक राशि के व्यक्ति के लिए आज का दिन मंगलमय रहने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च करेंगे, जिस कारण बाद में आपको समस्या हो सकती है।
धनु का राशिफल
धनु राशि के व्यक्ति के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।
मकर का राशिफल
मकर राशि के व्यक्ति के लिए आज का दिन कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कुंभ का राशिफल
कुंभ राशि के जो व्यक्ति राजनीति में कार्यरत हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कुछ समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, जिन्हें आप बड़े सदस्यों की मदद से मिलकर दूर करने की कोशिश करेंगे। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आप आत्मनिर्भर होकर काम करेंगे और यदि आपको कोई जिम्मेदारी मिलेगी, तो आप उससे भी नहीं घबराएंगे।
मीन का राशिफल
मीन राशि के व्यक्ति आज किसी काम में बिना सोचे-समझे आगे न बढ़ें। संतान को कहीं बाहर से पढ़ाई के लिए कोई ऑफर आ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व साहस दिखाने होंगे। क्योंकि आपके विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। आपके बिजनेस की कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपको धैर्य व साहस से कामों को निपटने की आवश्यकता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1205)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (321)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (258)
- वीडियो (883)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..